Singrauli News: भरण-पोषण के फरार वारंटियों सहित 3 गिरफ्तार, अवैध शराब पर भी माड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Singrauli News: माड़ा पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीते एक सप्ताह में बड़ी कार्रवाई करते हुए भरण-पोषण के मामलों में फरार चल रहे आरोपियों सहित कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही दो स्थायी गिरफ्तारी वारंट और तीन गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देश पर जिले में आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना माड़ा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया गया, जिसके खिलाफ न्यायालय द्वारा वारंट जारी था।

जानकारी के अनुसार, भरण-पोषण की राशि न देने और लगातार फरार रहने के कारण न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ स्थायी वारंटी जारी किया था। थाना प्रभारी माड़ा निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा को सूचना मिली कि आरोपी स्थाई वारन्टी राधेश्याम केवट पिता सुखलाल केवट ग्राम छितौली में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी पर करीब 1.12 लाख रुपये तथा 49,500 रुपये की भरण-पोषण राशि बकाया थी।

इसी तरह मुखिया उर्फ तेजबली वैश्य पिता रामलील वैश्य निवासी बिंदूल थाना लंघाडोल को भी पूर्व में गिरफ्तार किया गया था, जिसके खिलाफ करीब एक लाख रुपये की भरण-पोषण राशि न देने पर कार्रवाई की गई। एक अन्य वारंटी मोतीलाल पाल निवासी कोयलखूत को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

इसके अलावा, पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ भी व्यापक अभियान चलाते हुए आधा दर्जन से अधिक कारोबारियों के पास से भारी मात्रा में शराब जब्त की है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा के साथ प्र.आरक्षक संजय सिंह परिहार, गणेश रावत, इन्द्रेश शर्मा, आरक्षक राजकुमार सिंह, संदीप सिंह लोधी, सुन्दर, अखिल साहू, राजा और राकेश यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Singrauli News: मोरवा के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस का पैदल मार्च, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा

Leave a Comment