MP Weather News: मध्य प्रदेश में आज 29 मार्च, 2026 से अगले 4 दिनों तक मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। 30-31 मार्च को आधे हिस्से में अलर्ट।इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है।
मुख्य रूप से उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में इसका प्रभाव अधिक रहेगा।प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों (ग्वालियर, उज्जैन) में आज से ही सिस्टम सक्रिय है, सतना सहित पूर्वी मध्य प्रदेश में इसका असर कल से दिखने की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे कटी हुई फसल (विशेषकर गेहूं और चना) को सुरक्षित स्थानों पर रखें ताकि ओलावृष्टि और बारिश से नुकसान न हो।