Singrauli News: उर्जाधानी में नवरत्न कंपनियों में से एक NTPC लिमिटेड में मजदूरों से पैसा मांगने का मामला प्रकाश में आया है जहाँ सीनियर मैनेजर के पद पर कमलापति प्रजापति मजदूरों से गेट पास बनवाने के नाम पर 25,000-30,000 रुपये की मांग करता है लेकिन NTPC प्रबंधन आँख मूंदकर उस कर्मचारी को एक स्थान पर करीब 6 सालो से एक ही जगह पर पदस्थापना की है जिससे कर्मचारी अपने भर्रेशाही चला रहा है।
आपको बता दें कि NTPC में सेंटर स्टोर में मेसर्स लक्ष्मण सिंह के अंतर्गत कार्यरत श्रमिकों का 2 माह का वेतन भुगतान नहीं किये जाने से श्रमिक कलेक्टर की जनसुनवाई में आवेदन देकर अपनी पीड़ा बताई थी जिसके बाद कलेक्टर ने श्रम निरक्षक के माध्यम से NTPC के ठीकेदार को फटकार लगाई थी जिसके बाद ठीकेदार ने इन 18 मजदूरो का 2 माह का वेतन देने को मजबूर हुआ और वेतन दिया। लेकिन इस आवेदन के कारण NTPC के स्टोर इंचार्ज के सीनियर मैनेजर कमलापति को नागवार गुजरा।
जिसे वो अपने छवि को वदनाम होने को लेकर मजदूरों को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और जिन मजदूरों ने इस आवेदन में अपनी वेतन को लेकर हरताक्षर किया था जिसके कारण मजदूरों की मजदूरी चली गई और वह दर-दर ठोकरे खाने को मजबूर हो गए। अधिकारी से मजदूरों ने गेटपास के लिए बात किया तो अधिकारी ने मजदूरों से कहा कि जिन मजदूरों ने हमारे खिलाफ शिकायत किया है उन मजदूरों का गेट पास नहीं बनेगा और ठेकेदार को भी बोलकर इन मजदूरों का गेटपास बनाने को लेकर मनाही कर दिए हैं।
जबकि मजदूरों ने बताया कि हम लोग 2019 से इस जगह पर कार्यरत हैं और हमे 2 माह का वेतन मांगने के बाद हम लोगो से कमलापति द्वारा 25,000-30,000 रुपये की मांग की जा रही हैं कि इतना पैसा दोगे तभी गेटपास बनेगा अन्यथा गेटपास पास नहीं बनेगा जाओ जो करना है कर लो। तुम्हारे जगह पर दूसरे लोगो को रखेंगे तो वो हमे 50,000 रुपये भी देंगे को तैयार है और उन्ही लोगो का गेट पास बनेगा जो पैसा दे रहे हैं। और इसी तरह 18 लोगो में से 9 लोगो का गेट पास नहीं बनाया जा रहा है। जिससे हमारे बच्चे शिक्षा से वंचित रह जायेंगे और खाने के लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा और हम बेरोजगार भी हो जायेंगे। हम लोगो का जल्द से जल्द सुनवाई हो और हमे जल्द काम पर पुनः वापस लिया जाये।

अब सवाल यह उठता है कि मजदूर मजदूरी करता है और अगर वह अपना हक़ का पैसा मांगता है तो अधिकारी पैसा न दिलाकर उसे रोजगार से वंचित करने का धमकी देते हैं और उन्हें रोजगार से वंचित किया भी जा रहा है। जिससे NTPC व कलेक्टर यहाँ तक कि सरकार कि भी छवि ख़राब करने में NTPC के कर्मचारी कमलापति लगे हुए हैं फिर भी NTPC प्रबंधन इन पर मेहरवान क्यों हैं?
जबकि AGM स्टोर का कहना है कि हमे इस बारे में पता नहीं है हम सारे तथ्यों की जांच कराएँगे और उचित कार्यवाही भी की जाएगी।
इनका कहना है-
उन मजदूरो को सेंटर स्टोर में शिकायत करनी पड़ेगी, हमारे पास इस समस्या का निराकरण नहीं किया जा सकता। उन मजदूरों को आगे की कार्यवाही के लिए भारत सरकार के मजदूर शाखा में शिकायत करनी पड़ेगी।
नवनीत पांडेय (मजदूर निरिक्षण जिला सिंगरौली)
ये भी पढ़े-
Chitrangi News: चितरंगी महाविद्यालय में प्रभार व्यवस्था पर बड़ा फैसला, प्रभार में फेरबदल
Singrauli News: मोबाइल छीनकर भागने वाले तीनों आरोपी पहुंचे जेल