Singrauli News: सिंगरौली जिले में व्याप्त एलपीजी संकट, पेट्रोल-डीजल की कमी तथा बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर का घेराव किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे। प्रदर्शन के उपरांत राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा गया।
ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि देशभर में एलपीजी की भारी कमी देखने को मिल रही है, जिससे आमजन को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा। कई स्थानों पर कालाबाजारी की शिकायतें सामने आ रही हैं, जहां एक सिलेंडर 5000 रुपये तक में बेचा जा रहा है। वहीं हाल ही में सरकार द्वारा घरेलू एवं व्यावसायिक एलपीजी के दामों में वृद्धि ने आम लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।
इसके साथ ही पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर भी संकट के संकेत मिलने की बात कही गई। कई पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा सीमित मात्रा में ही पेट्रोलियम उत्पाद दिए जा रहे हैं, जिससे आमजन को आवश्यकता अनुसार ईंधन नहीं मिल पा रहा।
बिजली व्यवस्था को लेकर भी कांग्रेस ने सरकार को घेरा। नेताओं ने कहा कि जिले में अघोषित बिजली कटौती लगातार जारी है, जिससे आम नागरिकों के साथ-साथ किसान भी परेशान हैं। लंबित एवं बढ़े हुए बिजली बिलों ने लोगों की आर्थिक स्थिति को और कठिन बना दिया है। किसानों को बिजली बिल भरने के लिए ऋण लेने तक की नौबत आ रही है, जबकि उन्हें पर्याप्त बिजली भी उपलब्ध नहीं हो पा रही। बिजली बिलों में अनियमितताओं को लेकर भी व्यापक नाराजगी देखी जा रही है।
इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस सिंगरौली प्रभारी कविता पाण्डेय के मार्गदर्शन में किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान एवं ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सरस्वती सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया।
कविता पाण्डेय ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण आज आम जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। एलपीजी, पेट्रोल-डीजल और बिजली जैसी आवश्यक सेवाओं में संकट उत्पन्न होना सरकार की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी जनआंदोलन को और तेज करेगी।

प्रवीण सिंह चौहान ने कहा कि महंगाई और संसाधनों की कमी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल पंपों पर सीमित वितरण और गैस सिलेंडर की कालाबाजारी से जनता त्रस्त है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि तत्काल सख्त कार्रवाई कर व्यवस्था को सुचारू किया जाए।
ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष
सरस्वती सिंह ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि बिजली संकट और भारी बिजली बिलों ने किसानों की स्थिति दयनीय कर दी है। पर्याप्त बिजली न मिलने से खेती प्रभावित हो रही है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से किसानों को राहत देने और बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की। प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सुरेश दुबे जी, संकठा सिंह जी, सोमदेव ब्रह्म जी, लल्ला राम पाण्डेय जी, रेनू शाह जी, रामशिरोमणि शाहवाल जी, अशोक सिंह पैगाम जी,राजेश प्रताप सिंह जी, रुपेश चंद्र पाण्डेय जी, के डी सिंह जी, रविंद्र द्विवेदी जी, अनिल सिंह जी, विजय सिंह जी, विद्या सागर वैश्य जी,रामबालक दुबे जी, बालमुकुंद सिंह परिहार जी, अरुण कुमार धर जी, राजेश पनिका जी, लखन लाल शाह जी, सुदामा कुशवाहा जी, राघवेंद्र श्रीवास्तव जी, शालिनी श्रीवास्तव जी, संध्या सिंह जी, विनीता कुशवाहा जी, पूजा पाण्डेय, सीमा भारती जी, प्राण जायसवाल जी, कौशल सिंह जी, मोहम्मद इस्माइल जी, सूरज साकेत जी, प्रेम प्रकाश जी, मोनीश खान जी, शाहिद खान, पंकज पाण्डेय जी, देवपति सिंह जी, देवीशरण शाह जी, फूल सिंह गोंड जी, भैया लाल गोंड जी, संदीप शाह जी, मनोज शाह जी, अवनीश दुबे जी, प्रेम सागर मिश्रा, अनिल वैश्य जी सहित सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला कांग्रेस कार्यालय में नव नियुक्त पदाधिकारियों का हुआ भव्य सम्मान
जिला कांग्रेस कार्यालय में आज प्रदेश कांग्रेस द्वारा हाल ही में नियुक्त शहर एवं ग्रामीण पदाधिकारियों का सम्मान एवं स्वागत समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस प्रभारी श्रीमती कविता पाण्डेय जी रहीं, जबकि अध्यक्षता शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रवीण सिंह चौहान एवं ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती सिंह ने की।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली (शहर) के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया, जिनमें महासचिव संगठन श्री सुरेश दुबे, कोषाध्यक्ष श्री विजय सिंह, उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त श्री आशुतोष सिंह, श्री अनिल वैश्य, श्री जुल्फिकार अली, श्री लाल जी साकेत, श्री देवेंद्र सिंह, श्री कृष्ण प्रसाद शाह, श्रीमती गोमती कुशवाहा शामिल रहे।

महामंत्री पद पर नियुक्त श्री देवेंद्र सिंह, श्री हरिकमल वैश्य, श्री अजय सिंह, श्रीमती विनीता कुशवाहा, श्री पप्पू राय, श्री विपिन सिंह, श्री प्रेम सागर मिश्रा, श्री सौरभ सिंह रघुवंशी, श्री आशीष अग्रहरी, श्री जयकांत महाराज, श्री रामसागर शाह को भी सम्मानित किया गया। सचिव पद पर श्री अशोक सिंह परिहार, श्री अशोक सोनी, श्री प्रहलाद शाह, श्री विकेश सिंह, श्री अरविन्द दुबे, श्री रामब्रिज कुशवाहा, श्री सूरज सिंह, श्री लोलर दुबे, श्री राजकुमार सिंह, श्री गंगा शाह, श्री चन्द्रिका वर्मा, श्री अखिलेश शाह को सम्मानित किया गया।
वहीं, ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारियों में संगठन महासचिव श्री संकठा सिंह, कोषाध्यक्ष श्री बालमुकुंद सिंह परिहार, उपाध्यक्ष पद पर श्री रामबालक दुबे, श्री कौशल सिंह, श्री राजेंद्र प्रसाद वर्मा, श्री कमला प्रसाद वैश्य, श्री भुनेश्वर प्रसाद दुबे, श्री रामभजन साकेत, श्री राजेश पनिका को सम्मानित किया गया।
महामंत्री पद पर श्री गया प्रसाद यादव, श्री रामगोपाल वैश्य, श्री रामदयाल शाह, श्री अर्जुन सिंह, श्री उपेन्द्र द्विवेदी, श्री प्राण जायसवाल, श्री लालता सिंह, श्री श्रीकांत मिश्रा, श्री रामगोपाल गुप्ता, श्री धर्मेंद्र दुबे को सम्मानित किया गया। सचिव पद पर श्री विपुल धर द्विवेदी, श्री महेंद्र कुमार वैश्य, श्री सिद्धनाथ शाह, श्री रामसिंह गोंड, श्री मोहम्मद इस्लामुद्दीन, श्री राजकुमार सिंह, श्री अशोक कुमार बैगा, श्री गोपीनाथ यादव, श्री विजय बहादुर सिंह, श्री उमेश सिंह को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस शहर एवं ग्रामीण आईटी सेल अध्यक्ष श्री विवेक सिंह बघेल का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकोष्ठ एवं विभाग के पदाधिकारियों में श्री बी के श्रीवास्तव, श्री मुकेश शर्मा, श्री सूरज साकेत, श्री फूल सिंह गोंड, श्री उग्रसेन शर्मा, श्रीमती संध्या सिंह, श्रीमती पूजा पाण्डेय, श्री अतुल शुक्ला, श्री लवलेश वैश्य, श्री अभिजीत द्विवेदी सहित अनेक पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में संगठन को मजबूत करने एवं आगामी रणनीतियों पर चर्चा करते हुए सभी पदाधिकारियों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
कांग्रेस की रीति-नीति से प्रभावित युवाओं ने ली सदस्यता
कांग्रेस की विचारधारा एवं जनहितकारी नीतियों से प्रभावित होकर क्षेत्र के कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह सदस्यता जिला कांग्रेस प्रभारी के कर कमलों से दिलाई गई, जहां युवाओं ने कांग्रेस के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें नेतृत्व के अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से ज्ञानेंद्र शुक्ला, अभय द्विवेदी, सद्दाम हुसैन, निभय सिंह, एवम सिंह, अंकु शाह, शिवम शाह सहित अनेक युवा शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया और संगठन के विस्तार पर जोर दिया।
जिला कांग्रेस प्रभारी कविता पाण्डेय का सिंगरौली दौरा: पहले दिन अहम बैठकें, कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
जिला कांग्रेस प्रभारी कविता पाण्डेय जी के दो दिवसीय सिंगरौली दौरे के प्रथम दिन संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठकों का दौर जारी रहा।
अपने दौरे के पहले दिन उन्होंने बरगवां नगर परिषद क्षेत्र में वार्ड कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक ली, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने, जनसमस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।
इसके उपरांत उन्होंने बरगवां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंतर्गत ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ विस्तृत बैठक कर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की।
कविता पाण्डेय जी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को सुनें और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया।
दौरे के दूसरे दिन वे सिंगरौली शहर कांग्रेस के अंतर्गत बैढ़न, नवानगर, मोरवा, शासन एवं हिर्रवाह क्षेत्र में आने वाले समस्त वार्ड कांग्रेस कमेटी अध्यक्षो एवम पंचायत कमेटी अध्यक्षों की क्रमवार बैठक लेंगी। इसके साथ ही कांग्रेस के विभिन्न फ्रंटल संगठनों—युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल तथा अन्य प्रकोष्ठ एवं विभागों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों के साथ भी बैठक कर संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा करेंगी।
ये भी पढ़े-
MP News: नेर में आस्था का महासंगम, नवचंडी महायज्ञ और भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Singrauli News: सहकार ग्लोबल की मनमानी के आगे नतमस्तक प्रशासन, सिस्टम की साठगांठ से लुट रही नदियां