Singrauli News: जेसीबी की टक्कर से बेटे की मौत, मॉ की हालत गंभीर

Singrauli News: सीधी-सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग-39 के बरगवां थाना स्थित गोंदवाली मुख्य मार्ग में बीती देर रात एक जेसीबी के टक्कर से  बाईक सवार मॉ-बेटा घायल हो गये थे, जहां जिला मुख्यालय बैढ़न के सिंगरौली निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं महिला का इलाज चल रहा है। जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस घटना के बाद गुस्साए स्थानीय ग्रामीणों ने गोदवाली गांव के एनएच-39 में सड़क जामकर आवागमन बाधित कर दिया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सेमुआर निवासी संदीप बैस अपनी मॉ को मोटरसाइकिल से लेकर घर की ओर रात में आ रहे थे कि जेसीबी मशीन वाहन क्रमांक यूपी 64 सीटी 0198 का चालक लापरवाही पूर्वक चलाते हुये तेजी से गोदवाली में ही टक्कर मार दिया। जिसमें संदीप कुमार बैस उम्र 25 वर्ष एवं फू लमती बैस उम्र 48 गंभीर रूप से घायल हो गये।

घायल अवस्था में दोनों सड़क पर बेहोसी हालत में गिरे पड़े थे। किसी राहगीर ने संदीप की मोबाईल से फोन लगाकर जानकारी दी, जहां परिजन घटनास्थल पहुंच दोनों घायल मॉ-बेटे को उपचार के लिए बैढ़न निजी अस्पताल में लाया गया। उपचार के दौरान आज दिन सोमवार की सुबह संदीप की मौत हो गई। 

चार घंटे ठप रहा नेशन हाईवे का आवागमन

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने आज दिन सोमवार की दोपहर गोदवाली में नेशनल हाईवे एनएच-39 पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

तहसीलदार और एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए गए और मामले की जांच जारी है। प्रशासन द्वारा मुआवजे और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। पुलिस ने कहा है कि हादसे में यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

इनका कहना

मृतक के आश्रित को कंपनी एवं ट्रांसपोर्टर के द्वारा 4 लाख रूपये की  त्वरित सहायता राशि मुहैया कराई गई है और शासन के नियमानुसार अन्य योजनाओं से भी प्रावधान के तहत सहायता राशि मुहैया कराई जाएगी।

शिवपूजन मिश्रा, प्रभारी थाना, बरगवां

Singrauli District Hospital: जिला अस्पताल में पानी गायब, कूलर बन गए हीटर—मरीज बेहाल!

Leave a Comment