MP News: तेज रफ्तार कार बनी मौत का कारण, एक की मौत, कई घायल

MP News: एक तेज रफ्तार कार ने सोमवार सुबह कोहराम मचा दिया। बेकाबू कार ने एक दोपहिया को टक्कर मारते हुए अपने साथ घसीटा, फिर दो बच्चों को टक्कर मारी, इसके बाद एक युवक को भी टक्कर मारते हुए दुकान के शटर से जा टकराई। हादसे के कारण उस युवक की मौत हो गई। दोनों बच्चे घायल हो गए। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित जीआरपी लाइन से ब्यौहारबाग के बीच ललित कॉलोनी में हुई इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने आरोपी चालक पर एफआईआर दर्ज कर कार जब्त कर ली है।

पुलिस के अनुसार ललित कॉलोनी निवासी रोहित करला सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे अपनी कार (एमपी 20 सीएल 0537) से घर जा रहा था। उसकी कार की गति बहुत तेज थी। दुर्गा मंदिर के पास उसने एक दोपहिया को टक्कर मारी। वाहन चालक सड़क पर जा गिरा। यह देख कार चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। बदहवासी के आलम में कार ने कुछ दूरी पर खेल रहे आरिफ और अभिनव नामक कार जिसने राहगीरों को टक्कर मारी, (इनसेट) मृतक युवक।

Singrauli District Hospital: जिला अस्पताल में पानी गायब, कूलर बन गए हीटर—मरीज बेहाल!

दुकान के बाहर अखबार पढ़ रहे युवक को रौंदा

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि कार की रफ्तार इतनी अ धिक थी कि दोनों बच्चे आरिफ और अभिनव को चोटें आने के साथ ही वे दोनों छिटककर दूर जा गिरे। इस दौरान आसपास के लोगों ने जब कार को रोकने का प्रयास किया, तो चालक तेजी से आगे बढ़ गया। फिर उसने एक दुकान के बाहर पेपर पढ़ रहे विकेश उरवा नामक व्यक्ति को टक्कर मार दी। विकेश कार और दुकान के शटर के बीच फंस गया। इसके बाद चालक कार छोड़कर भाग खड़ा हुआ। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कार को हटाया और घायलों को अस्पताल लेकर गए।

दो बच्चों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसके अलावा अपनी नई ई-स्कूटी से घर जा रहे 32 वर्षीय सुनील भूमिया नामक युवक को भी कार चालक ने टक्कर मारी।

Singrauli News: एनसीएल ने समय से पहले वार्षिक कोयला उत्पादन लक्ष्य को किया पार

Leave a Comment