Singrauli News: सजहर के जंगल में अनियंत्रित होकर पलटा तेज रफ्तार कोयला लोड ट्रक

Singrauli News: हाइवे-39 पर सजहर के जंगल में एक तेज रफ्तार कोयला लोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि कोयला लोड ट्रक मैहर के लिए रवाना हुआ था। रात के समय सजहर के जंगल में मोड़ के पास चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया और ट्रक पलट गया। राहत की बात रही कि हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। जिस जगह पर कोयला लोड ट्रक पलटा है, वहां पर अंधा मोड़ होने की वजह से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं।

Leave a Comment