MP News: ड्रोन की मदद से रेत माफियाओं को ढूंढकर वार कर रहा प्रशासन, 7 वाहन जब्त

MP News: बालाघाट अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ बालाघाट पुलिस प्रशासन ने हाईटेक तरीका अपनाते हुए ड्रोन के जरिए आसमान से तलाश, इन पर कार्रवाई करना शुरू कर दी है। बालाघाट पुलिस की ऐसी ही हाईटेक सर्जिकल रेड नवेगांव में हुई, जिसमें पुलिस ने 7 वाहनों को जब्त किया है। मंगलवार को नवेगांव के भमोड़ी घाट में ड्रोन से मिली सटीक लोकेशन पर चार टीमों ने एक साथ सर्जिकल रेड कर रेत के अवैध कारोबार पर वार किया।

मिले जानकारी के मुताबिक भमोड़ी घाट, वैनगंगा नदी क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने परंपरागत दबिश की बजाय ड्रोन सर्विलांस का सहारा लिया। ड्रोन से पूरे इलाके की लाइव मॉनिटरिंग की गई, जिससे उत्खनन के पॉइंट और परिवहन के रूट स्पष्ट हो गए। लोकेशन लॉक, चारों तरफ से घेराबंदी 31 मार्च को ड्रोन से मिली सटीक लोकेशन के आधार पर चार पुलिस टीमों ने एक साथ रेड की। रणनीति इतनी सटीक रही कि मौके पर मौजूद माफियाओं को संभलने का मौका नहीं मिला और 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके से ही जब्त कर लिए गए। जब्त वाहनों की कीमत करीब 35 लाख रुपए आंकी गई है।

भागने की गुंजाइश खत्म

ऑपरेशन के दौरान ड्रोन लगातार हवा में सक्रिय रहा, जिससे हर मूवमेंट पर नजर बनी रही। यही वजह रही कि कोई भी वाहन या आरोपी मौके से भाग नहीं सका। सभी के खिलाफ बीएनएस, गौण खनिज अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

कार्रवाई का असर:-

इस हाईटेक कार्रवाई का असर जिले के अन्य क्षेत्रों में भी दिखा। रामपायली थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े गए। यहां भी बिना वैध दस्तावेज रेत परिवहन करते पाए जाने पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की।

एसपी बोले:- पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने बताया कि अब अवैध उत्खनन के खिलाफ ड्रोन और अन्य तकनीकों का उपयोग बढ़ाया जा रहा है।

MP News: साइलेंसर से पटाखों जैसी आवाज से शहर में दहशत, बेलगाम बाइकर्स पर नहीं हो रही कार्रवाई

Singrauli News: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बैढ़न में छात्रों को बताए भूकंप व अग्नि आपदा के दौरान सुरक्षा के उपाय

Leave a Comment