Singrauli News: बरगवां थाना क्षेत्र के तेलदह के पास आज बुधवार की रात करीब 8 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियों एवं मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को तत्काल उपचार के लिए बैढ़न स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार बरगवां थाना क्षेत्र के तेलदह राजा सरई गांव के मार्ग में आज बुधवार की रात करीब 8 बजे स्कॉर्पियों वाहन क्रमांक एमपी 04 जेडडब्ल्यू 8786 तेज रफ्तार से चल रही थी कि अचानक मोटरसाइकिल के टक्कर हो गई। जिसमें मोटरसाइकिल में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को तत्काल बैढ़न रवाना किया गया। जहां इलाज चल रहा है। दोनों युवको की हालत गंभीर बताई जा रही है और रात 10 बजे तक उनकी पहचान नही हो पाई है।