Singrauli NTPC News : जिले में स्थापित नवरत्नी कंपनी NTPC विंध्याचल विंध्यनगर मे इन दिनों अफसरशाही हावी हो रही है जहां कुछ(USW) हेल्परों(अशिक्षित मजदूर)को स्किल्ड वर्कर (SW) में पदोन्नति करने का मामला सामने आया है।
एनटीपीसी विंध्यनगर मे सेंटर स्टेट मे मैनेजर के पद पर कमलापति के आने के बाद हिटलर शाही चलाए जाने का आरोप सेंटर स्टोर में कार्यरत मजदूरों ने लगाया है, मजदूरों ने कहा कि कमलापति साहब को करीब 6वर्षों से अधिक समय से सेंटर स्टोर में पदस्थ हैं और अपनी मनमानी चलाते हैं यहां तक कि जातिगत भेदभाव भी रखते हैं मजदूरों ने कहा कि हम लोग 15मजदूर एक साथ कार्य करते थे और हममें से कुछ लोग चौथी पास,पांचवीं पास और कुछ लोग दसवीं कक्षा तक पढ़ें हैं लेकिन कमलापति साहब ने जो लोग चौथी पाचवीं तक पढें हैं उनको हेल्पर(USW)से पदोन्नति कर रिगर(SW) बना दिए हैं
क्या है पदोन्नति का नियम:-
NTPC के द्वारा ठेकेदार को कार्य करने का परमिशन(एवार्ड लेटर) दिया गया जिसमें साफ तौर टिप्पणी की गई है कि अकुशल हेल्पर (USW)श्रमिकों को अर्धकुशल (SSW) परमोशन साक्षरता दर 8वीं पास करने पर ही दिया जाना उचित है जबकि मैनेजर कमलापति नेपांच ऐसे लोगों को परमोशन दिया है जो कि चौथी कक्षा भी पास नहीं हैं (1)बबलू साकेत(2)रामलल्लू साकेत(3)लवलेश साकेत जो ड्राइवर से कुशल श्रमिक मे पदोन्नति कर दिया गया है जबकि लवलेश साकेत भी आठवीं पास नहीं है ड्राइवर से कुशल श्रमिक (SW)भर्ती के लिए कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य होना चाहिए।
मैनेजर कमलापति की अफसरशाही हावी
मैनेजर कमलापति नियमों को ताक पर रखकर अपनी अफसरशाही के बदौलत विशेष वर्ग के लोगों पर खासा मेहरबान हैं एनटीपीसी की नितियों को धताबता दिखाकर एक स्थान पर ही छः वर्षों से जमें हुए हैं और अपनी अफसरशाही चला रहे हैं यहां तक कि एनटीपीसी मे जो वर्क आर्डर जारी किया जाता है उससे भी इनका कोई सरोकार नहीं सिर्फ अपनी हिटलरशाही चला रहे हैं जिन मजदूरों को पदोन्नति दिए हैं उनको प्लांट में आने जाने तक के नियम पता नहीं है और तो और इन मजदूरों को USW व SW के मायने तक पता नहीं फिर भी साहब जाती देखकर परमोशन कर दिए। बता दे की ऐसे प्रमोशन धारियों की वजह से ही हादसे होते रहते हैं.
Singrauli News: स्कॉर्पियों के टक्कर से बाईक सवार दो युवक गंभीर