Singrauli News: ओवरलोडिंग का कहर, सड़कों पर गिरता मटेरियल, बढ़ रहे हादसे और प्रदूषण

Singrauli News: ओवरलोड कोयला लेकर जा रहे एक ट्रक से कोयला बगल में जा रहे बाइक सवारों पर गिरने की एक घटना परिक्षेत्र में कुछ दिन पूर्व हुई है। इस हादसे में बाइक सवारों को गंभीर चोटें आ गई थीं। परिक्षेत्र में ओवरलोड भारी वाहनों के कारण ऐसे हादसे अक्सर होते रहते हैं, लेकिन इसके बाद भी इन पर कोई जिम्मेदार नकेल नहीं कसता। तभी तो यहां जिला मुख्यालय वैढ़न की भी सड़कों पर भारी वाहन या ट्रैक्टरों से बेखौफ होकर ओवरलोड मैटेरियल लेकर खुलेआम आना-जाना करते हैं।

ऐसे ओवरलोड वाहन या ट्रैक्टरों शहर के सर्वाधिक भीड़ वाले एरिया से भी होकर जब गुजरते हैं, तो उनके साथ हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। शहर में गनियारी क्षेत्र के बीजपुर रोड तरफ से भी ऐसे भारी वाहनों का कारवां रोज दिन-रात गुजरता है, जो कि अंबेडकर चौक से लाडली पथ होते हुये मॉडल रोड से गुजरता है। इसी प्रकार से विंध्यनगर रोड और उधर नवानगर रोड भी ऐसे भारी वाहनों की ओवरलोडिंग से सुरक्षित नहीं है। भारी वाहनों की ये मनमानी जब जिला मुख्यालय में यूं धड़ल्ले पर जारी है तो जिले के अन्य इलाकों में क्या हालात होंगे, ये अंदाजा लगाया जा सकता है।

सरकारी महकमे के जिम्मेदारों ने क्या मूंद ली आंखें?

शहर में जिस प्रकार से ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों का कारवां दिन-रात बेखौफ होकर गुजरता है और उन पर इसके लिए कोई कार्रवाई नहीं की जाती है, उससे खनिज विभाग, यातायात पुलिस, थाना पुलिस और नगर निगम जैसे सरकारी विभागों की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में आ रही है कि आखिर इनके जिम्मेदारों की नजर सड़कों पर खतरा व प्रदूषण फैलाने वालों पर क्यों नहीं पड़ती? क्या ये सभी वाकई में एक दम से आंख मूंदकर ही बैठ गए हैं?

शहर की सड़कों को कर रहे गंदा

भारी वाहनों या ट्रैक्टरों में गिट्टी, ईंटा, मिट्टी, रेत समेत निर्माण सामग्रियों आदि का जो परिवहन होता है, उसमें खासकर गिट्टी, ईंट, मिट्टी, रेत जैसी सामग्रियों का परिवहन वाहनों के द्वारा बिना ढंककर किया जाता है। ऐसा करने का इनमें ओवरलोड मैटेरियल पर सड़क पर लगातार गिरते जाता है। इससे शहर की सड़कें भी गंदी होती हैं और सड़कों धूल का गुबार भी इन्हीं के कारण जोरों पर बना रहता है। ऐसे में ये हालात प्रदूषण के भी ग्राफ को बढ़ाने का कार्य करते हैं।

भारी वाहनों पर क्यों नहीं की जाती है कार्रवाई?

वैसे तो कायदे से शहर क्षेत्र की सड़कें नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में हैं। ऐसे में कायदे से नगर निगम को तो चाहिए कि वह अपनी सड़कों पर गंदगी फैलाने वाले भारी वाहनों या ट्रैक्टरों पर सख्ती करें। इसके लिए वह इन सभी पर गंदगी फैलाने के लिए नियमतः जुर्माना लगाये, जिससे निगम की भी कमाई होगी और शहर की सड़कों को यूं गंदा करने की आदत को भी ये सुधारने के लिए मजबूर होंगे। इससे शहर पर साफ-सफाई कराने की झंझट से भी निगम को कुछ हद तक राहत मिलेगी। लेकिन, इसके बाद भी निगम भी इस मनमानी पर चुप बैठा है, जो चिंता का विषय है।

ये भी पढ़े-

MP News : नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को हुई 20 साल की सजा

Aloo Chaat Recipe In Hindi: झटपट तरीके से घर पर बनाये आलू चाट, देखें आसान रेसिपी

Leave a Comment