Singrauli News : जिले में टॉवर एवं पानी टंकी तथा पेड़ों पर चढ़ कर अपनी मांगों को मंगवाने के लिए लोगों ने एक नया तरीका अपना लिया है। पिछले डेढ़ माह के दौरान यह 7वीं घटना है। जहां गजरा-बहरा के पड़े पर आज गुरूवार की शाम 4 बजे स्थानीय युवक चढ़ गया और वहीं से आत्महत्या करने की बात करने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार एवं टीआई स्थल पहुंच युवक को मनाते हुये नीचे उतारा।
दरअसल पेड़ पर चढ़े ग्राम गजरा-बहरा निवासी एक युवक राजीव साकेत उम्र 35 वर्ष की मांग थी कि यहां के कोलयार्ड डस्ट से रहवासी त्रस्त हो चुके हैं। स्थानीय लोगों को रोजगार के साथ-साथ समय पर मजदूरी नही मिल पा रही है। ओव्हर लोड कोल वाहनों के चलते सड़के जर्जर हो चुकी है। आये दिन सड़क हादसे भी हो रहे हैं। यहां के डस्ट से लोग बीमार हो रहे हैं। यहां के रहवासी एवं व्यापारी कोयले की डस्ट से त्रस्त हो चुके हैं। कोई भी अधिकारी समस्या को सुनने के लिए तैयार नही हैं, बल्कि कोलयार्ड कंपनी का ही गुणगान करने लगते हैं। इन्ही मुद्दों को लेकर युवक पेड़ पर चढ़ा था। तहसीलदार सरई अमित मिश्रा एवं टीआई जितेन्द्र सिंह भदौरिया पुलिस बल के साथ स्थल पहुंच युवक को समझा बुझा कर नीचे उतारा है। तक कहीं जाकर मामला शांत हुआ।
परिजन भी हो गये थे चिंतित
जानकारी के अनुसार राजीव साकेत के पेड़ पर चढ़ कर सोसाइड करने की धमकी देने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। आनन-फानन में लोग घटनास्थल पर एकत्रित होकर चिल्लाने लगे। फिर भी राजीव किसी की भी बात नही सुन रहा था। अंतत: जब तहसीलदार और टीआई पहुंचे तब कहीं जाकर मामला सुलझा और युवक नीचे उतरकर अपनी पूरी बात गिना डाला। तहसीलदार एवं टीआई ने उसकी बातों को गंभीरता से सुनते हुये निदान कराने का आश्वासन भी दिया।
इनका कहना
गजरा-बहरा गांव का एक युवक अपनी मांगों को लेकर पेड़ पर चढ़ा था। उसे समझाया बुझाया गया, सह कुशल नीचे उतारा गया। – जितेन्द्र सिंह भदौरिया थाना प्रभारी निरीक्षक, सरई
Kapoor Tripathi: स्थानांतरण के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे कपूर त्रिपाठी को राहत, प्रभार संभालने की तैयारी