Singrauli News: गोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र के चिताही गांव में शुक्रवार सुबह एक महिला का शव कुंए में मिलने से क्षेत्र में सनसनी का माहौल निर्मित रहा। संदिग्ध अवस्था में मिले शव की पहचान दिव्या भारती पति जगलाल साकेत 30 साल के रुप में हुई है।
बताया जा रहा है कि महिला गुरुवार रात खाना खाने के बाद सो गई थी, उसके बाद वह कब घर से गई, किसी को पता नहीं चला और शुक्रवार सुबह जानकारी मिली कि घर से दूर स्थित कुंए में शव मिला है। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है, परिजनों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और पोस्ट मार्टम रीवा मेडिकल कॉलेज में करवाया जाए ताकि असलियत सामने आ सके।
दिनभर चला हंगामा
कुंए में उतराते मिले शव की जानकारी जिस किसी को भी मिली वह घटना स्थल पर पहुंच गया। परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। गोरबी चौकी पुलिस महिला के शव को कुंए से बाहर निकलवाकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है मायके पक्ष द्वारा जो आरोप लगाए गए हैं, उनकी बारीकी से जांच की जा रही है।
महिला खुद कुंए में कूदी या किसी ने फेंका इसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला का मायका शक्तिनगर में है, उसका विवाह साल-2015 में हुआ था, जिसके तीन छोटे बच्चे हैं।
NTPC Vindhyachal: NTPC विंध्याचल में फटी फ्लाई ऐश पाइपलाइन, फैला हजारों लीटर प्रदूषित पानी
Hero Splendor Plus: कम कीमत में शानदार माइलेज, अब आसान EMI प्लान के साथ