Chitrangi News: चितरंगी विकास खंड अंतर्गत निजी विद्यालयों के मान्यता देने में भ्रष्टाचार काबड़ा मामला सामने आया है। शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा उन विद्यालयों की मान्यता नवीनीकरण किया गया है, जो दो कमरों में संचालित हो रहे हैं। वहां पर न तो शासन के निर्धारित प्रावधान के अनुसार सुविधा है और न ही योग्य शिक्षक ही पढ़ाने वाले हैं। कुछ माह पूर्व चितरंगी एसडीएम सौरभ मिश्रा ने तहसील के सभी निजी स्कूलों की विस्तृत जानकारी 15 दिनों के भीतर मांगी थी, लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने आज तक वह जानकारी एसडीएम कार्यालय नहीं पहुंचाई।
एसडीएम के आदेश की इस खुली अवहेलना ने विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एसडीएम कार्यालय के ठीक बगल में संचालित एआरएस पब्लिक स्कूल एक दुकान में चल रहा है। ट्रेंड डीएड और बी एड शिक्षक सिर्फ दस्तावेजों में दर्ज हैं। वहां पर 10वीं व 12वीं पढ़े लोग अध्यापन कार्य कर रहे हैं। चितरंगी मुख्यालय में ही कई स्कूल ऐसे हैं जो एक-दो कमरों में सिमटे हुए हैं, लेकिन शिक्षा विभाग द्वारा हर साल उनकी मान्यता नवीनीकरण कर दी जाती है, जिन्हें विभाग ने आंखें मूंदकर मान्यता दे रखी है।
ये भी पढ़े-
Singrauli News: कुएं में मिला महिला का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप