Singrauli News: सिंगरौली जिले में बढ़ती जनसंख्या व भारी वाहनों की आवाजाही से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है जिसे लेकर काफी लंबे समय से बाईपास सड़क की मांग की जा रही थी जिसे सदर विधायक ने पूरा करने का वायदा किया था जो अब पूरा होता दिखाई दे रहा है।
सदर विधायक ने जिले के अनेक सड़कों के लिए राज्य सरकार से स्वीकृति दिलाकर सिंगरौली को विकास की ओर अग्रसर कर रहे हैं इसी तरह राजीव चौक से इंदिरा चौक माडल रोड के लिए 9.2करोड़ रुपए की लागत से डीएमएफ से स्वीकृति कराकर विकास को नयी गति प्रदान की है और अब बाईपास के लिए भी सदर विधायक ने भूमि चिंहित कर विकास को और गति देने का कार्य कर रहे हैं।
बाईपास सड़क के लिए संभावित मार्ग परसौना से तेलगवां का सदर विधायक रामनिवास शाह ने निरिक्षण कर निर्माण कार्य मे सम्भावित भूमियों की स्थिति व रोडमैप की स्थिति से रुबरु हुए एवं परियोजना में आने वाली कठिनाइयों से निपटने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को तैयार रहने के लिए कहा।
श्री शाह ने कहा कि सिंगरौली मे शहर व्यवस्थित करने मे लगे हुए हैं शहरी विकास का ढांचा कुछ समय से ठीक नहीं है शहर कैसा होना चाहिए इससे पूर्व में जो भी जनप्रतिनिधी चुने गए शहर को सिकोड़ दिया, शहर की बसाहटों मे अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया नहीं तो शहर का विकास अच्छे से हुआ होता, अब हमें काम करने का मौका मिला
है शहर को शहर बनाने के लिए हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं आने वाले समय में शहर को विकसित कर नया स्वरूप देने का काम करने के लिए लगे हुए हैं जल्द ही सिंगरौली शहर बड़े शहरों की तर्ज पर विकसित होगा और आने वाले समय में सिंगरौली प्रदेश के महत्वपूर्ण शहरों में गिना जाएगा।
ये भी पढ़े-
MP News: गेहूं खरीदी में व्यापारियों का हित साध रही है सरकार, डिफाल्टर होने की कगार पर किसान
Singrauli News: सिंगरौली में ‘ड्रग फ्री मिशन’ की शुरुआत, नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान