Singrauli News: हाईकोर्ट के स्टे के बाद कपूर त्रिपाठी ने फिर संभाली मोरवा थाने की कमान, डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह जियावन लौटे

Singrauli News: मोरवा थाना प्रभारी के स्थानांतरण मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से स्टे मिलने के बाद शनिवार रात करीब 9 बजे निरीक्षक कपूर त्रिपाठी ने दोबारा मोरवा थाने का प्रभार ग्रहण कर लिया। गौरतलब है कि हाईकोर्ट के आदेश में स्पष्ट किया गया था कि कपूर त्रिपाठी को उसी स्थान पर कार्य जारी रखने दिया जाए, जहां वे आदेश जारी होने के समय पदस्थ थे। इसी के चलते उन्होंने शनिवार को पुनः मोरवा थाने की कमान संभाल ली।

वहीं, इस बीच मोरवा थाना का प्रभार संभाल रहे डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह को 9 दिनों में ही पुनः जियावन लौटना पड़ा।

इस पूरे मामले में बीते 2 अप्रैल को न्यायाधीश मनिंदर एस. भाटी की एकल पीठ ने कपूर त्रिपाठी के स्थानांतरण आदेश पर रोक लगाते हुए उन्हें अंतरिम राहत प्रदान की थी। मामले की अगली सुनवाई 8 अप्रैल को प्रस्तावित है, जिसमें राज्य शासन को पूरी ट्रांसफर फाइल और पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा प्रस्तुत करनी होगी। फिलहाल हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिले में इस पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

ये भी पढ़े-

Singrauli News: सिंगरौली जिले को सदर विधायक ने दी बाईपास सड़क की सौगात, जल्द बनेगी रिंगरोड

Singrauli News: पुलिस थाने के बगल में महीनो से खड़ी संदिग्ध ट्रक में लगी आग, चोरी का बताया जा रहा ट्रक, मोरवा में पदस्थ पुलिसकर्मी ने करवाया था खड़ा

Leave a Comment