Singrauli News: बंधा कोल प्रोजेक्ट के औपचारिक शुरूआत,बॉक्स कटिंग से खुला विकास का नया अध्याय

Singrauli News: सिंगरौली जिले के औद्योगिक भविष्य को नई दिशा देने वाला बहुप्रतीक्षित बंधा कोल प्रोजेक्ट के शुरू होने की दिशा में एक बड़ी कामयाबी मिली है। बंधा कोल ब्लॉक के लिए खनन पट्टा स्वीकृत होने एवं सभी वैधानिक अनुमतियाँ प्राप्त होने के उपरांत  3 अप्रैल को इस परियोजना का भूमि पूजन एवं ग्राउंडब्रेकिंग कार्यक्रम स्थानीय समुदाय,  प्रशासन एवं हितधारकों के सहयोग से शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें पारंपरिक विधि-विधान के साथ प्रतीकात्मक संचालन की शुरुआत की गई।
बॉक्स कटिंग के साथ ही इस परियोजना की शुरुआत हुई, जो आने वाले समय में जिले के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इससे पूर्व प्रोजेक्ट का अधीन आने वाले गांव के प्रतिनिधिमंडल, विस्तापितों और प्रशासन व कंपनी के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में यह तय किया गया कि समयबद्ध तरीके अनसुलझे मुद्दों पर बिंदुवार सर्वसम्मति से फैसला किया जाएगा।
मालूम हो कि हिंडाल्को-एस्सेल माइनिंग द्वारा विकसित इस परियोजना में लगभग  3 हजार करोड़ का निवेश प्रस्तावित है, जिससे 1 हजार से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा सिंगरौली की क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था और म.प्र. के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। बंधा कोल ब्लॉक देश की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर सविता सिंह जनपद अध्यक्ष, मुन्नीलाल रावत  सरपंच, देवेन्द्र कुमार पाठक, रामगोपाल वैश्य, श्वेतकरण सिंह, रामलल्लू सिंह, सुखेन्द्र गुर्जर, अखिलेन्द्र गुर्जर  सहित अन्य कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी एवं टीम सदस्य मौजूद रहे।

आरएण्डआर कॉलोनी निर्माण कार्य प्रगति पर 

कोयला परियोजना के समय से चालू होने से जिस स्तर पर रोजगार का सृजन होना है और जिस तरह से समुदाय के लिए आय के विभिन्न साधनों का निर्माण होना है, उस दिशा में प्रोजेक्ट की ग्राउंड ब्रेकिंग एक बड़ी कामयाबी है।  दूसरी तरफ  विस्थापितों के लिए लामिदह में 250 एकड़ जमीन पर आरएंडआर कॉलनी का निर्माण प्रगति पर है, जो स्कूल, अस्पताल, मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स, सामुदायिक भवन इत्यादि सुविधाओं से लैस होगा।

Leave a Comment