Singrauli News: जब कलेक्टर बने मास्टर जी, ब्लैक बोर्ड पर लिखे सपनों की उड़ान के सूत्र

Singrauli News: प्रदेशव्यापी स्कूल चलें हम अभियान के तहत जिले में शिक्षा के प्रति अलख जगाने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय है। इसी कड़ी में कलेक्टर गौरव बैनल  एक प्रेरक अंदाज में नजर आए।
शासकीय उच्चतर कन्या माध्यमिक विद्यालय बैढ़न में आयोजित भविष्य से भेंट कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने न केवल बच्चों का उत्साह बढ़ाया, बल्कि खुद हाथ में चौक थामकर मास्टर जी की तरह क्लास भी ली। कलेक्टर जब कक्षा में पहुंचे, तो उन्होंने छात्रों से सीधा संवाद किया।
उन्होंने ब्लैकबोर्ड पर बच्चों को विभिन्न विषयों की बारीकियां समझाईं और पढ़ाई को बोझ न मानकर उसे रुचि के साथ पढ़ने की सलाह दी। उन्होंने छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा विद्यार्थी अपनी पसंद के विषयों का चयन करें और कड़ी मेहनत से ऊंचाइयों को छुएं। कलेक्टर ने अंत में बच्चो को प्रोत्साहित करते हुये कहा कि आप सभी स्कूल व्यवस्था में सुधार के लिए प्राचार्य के माध्यम से अवगत करा सकते है। इस दौरान डीईओ एसबी सिंह, डीपीसी आरएल शुक्ला, विद्यालय के प्राचार्य मौजूद  रहे।

कलेक्टर से छात्राओं ने किया संवाद

इस दौरान कलेक्टर से छात्राओ के द्वारा संवाद किया गया कि प्रशासनिक अधिकारी कैसे बनते हैं एवं कलेक्टर बनने के लिए आपने कैसा मेहनत किया। जहां कलेक्टर ने प्रोत्साहित करते हुयें बच्चो को बताया कि कलेक्टर बनने के लिए  पहले तो आपको अपने विद्यालयीन पढ़ाई को पूरी रूचि एवं लगन से पढ़ने के बाद स्नातक की पढ़ाई पूर्ण करनी होगी। इसके बाद आप सभी यूपीएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओ के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारी बन सकते है।
किंतु इसके लिए आपको अपना एक लक्ष्य निर्धारित करना पड़ेगा । आप सबके लिए सीएसआर मद से कोचिंग क्लासेस भी चलवाई जा रही हैं, पूरी रूचि के साथ नियमित कोचिंग क्लास अटैड करें, ताकि आपकी आईआईटी व  नीट जैसे प्रतियोगिताओं के लिए पूरी तैयारी हो सके।

Leave a Comment