प्रदेश मे LPG गैस की कमी के बीच सरकार नए घरेलू गैस कनेक्शन को लेकर बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है। अब नए उपभोक्ताओं को 14.2 किलो की बजाय 5 किलो के सिलेंडर देने का प्रस्ताव सामने आया है। शनिवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में अपर मुख्य सचिव खाद्य रश्मि अरुण शमी ने यह सुझाव रखा।
इस पर रविवार को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के साथ चर्चा के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। सरकार का मानना है कि छोटे सिलेंडर देने से गैस की मांग और उपलब्धता के बीच संतुलन बनाया जा सकेगा। फिलहाल भोपाल और इंदौर सहित बड़े शहरों में एलपीजी की किल्लत अधिक देखने को मिल रही है।
पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने पर फोकस बैठक में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) कंपनियों को अगले तीन महीने के भीतर पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने का लक्ष्य दिया गया। रोज मिलने वाले आवेदनों और जारी कनेक्शनों की मॉनिटरिंग भी की जाएगी। जिन इलाकों में पाइपलाइन पहुंच चुकी है, वहां उपभोक्ताओं को प्राथमिकता से पीएनजी अपनाने के निर्देश दिए गए हैं।
पीएनजी लाइन है…3 महीने में कनेक्शन लें, वर्ना एलपीजी बंद
ऑयल कंपनियों ने स्पष्ट किया कि जहां पीएनजी उपलब्ध है, वहां तीन महीने के भीतर कनेक्शन नहीं लेने वाले उपभोक्ताओं के एलपीजी कनेक्शन बंद किए जा सकते हैं।
Singrauli News: भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसपी मनीष खत्री ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित
Singrauli News: देवरी पंचायत में परसौना बाजार की बोली पर विवाद गहराया