NCL Vacancy 2026: NCL में डंपर ऑपरेटर, शॉवेल ऑपरेटर, ड्रिल ऑपरेटर, सहित अन्य कई पदों पर निकली बम्पर भर्ती, देखें डिटेल्स

NCL Vacancy 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और आपके पास हैवी वाहन चलाने का लाइसेंस है, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। नॉर्दर्न कोलफील्ड लिमिटेड (NCL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत डंपर ऑपरेटर, शॉवेल ऑपरेटर, ड्रिल ऑपरेटर, ओवरसीयर (सिविल), टेक्निशियन (पैथोलॉजी) सहित कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.nclcil.in पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती प्रक्रिया में कई तकनीकी और गैर-तकनीकी पद शामिल हैं। खास तौर पर हैवी लाइसेंस धारकों के लिए डंपर ऑपरेटर, सरफेस माइनर ऑपरेटर जैसे पद आकर्षक हैं। इसके अलावा ओवरसीयर (सिविल), स्टाफ नर्स, टेक्निशियन (पैथोलॉजी), फार्मासिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट जैसे हेल्थ सेक्टर के पद भी शामिल हैं। इससे अलग-अलग योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए अवसर खुलते हैं।

NCL Vacancy 2026
NCL Vacancy 2026

कुल पदों की संख्या

जारी तालिका के अनुसार, विभिन्न पदों को मिलाकर कुल सैकड़ों रिक्तियां निकाली गई हैं। केवल डंपर ऑपरेटर (प्रशिक्षु) पद के लिए ही 400 से अधिक सीटें उपलब्ध हैं, जो इस भर्ती को खास बनाती हैं। अन्य पदों पर भी अच्छी संख्या में वैकेंसी है, जिससे प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ चयन की संभावना भी बढ़ जाती है।

शैक्षणिक योग्यता

  • हर पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।
  • ऑपरेटर पदों के लिए 10वीं/12वीं के साथ संबंधित ट्रेड में अनुभव और वैध हैवी ड्राइविंग लाइसेंस आवश्यक है।
  • ओवरसीयर (सिविल) के लिए डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग जरूरी है।
  • टेक्निशियन (पैथोलॉजी) और अन्य मेडिकल पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा अनिवार्य है।
NCL Vacancy 2026
NCL Vacancy 2026

आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

आवेदकों की आयु सीमा सामान्यतः 18 से 30 वर्ष के बीच रखी गई है, जिसमें आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन शामिल हो सकते हैं। कुछ पदों के लिए स्किल टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को www.nclcil.in वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर भर्ती सेक्शन में जाकर संबंधित नोटिफिकेशन खोलें और निर्देशों का पालन करते हुए फॉर्म भरना होगा।
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अंत में सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़े।

ये भी पढ़े-

Singrauli News: गरीबों के राशन में गोलमाल करने वाले पीडीएस विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज

Sidhi News: मुख्यमंत्री ने सीधी में नवीन भाजपा जिला कार्यालय का किया भूमि पूजन

Leave a Comment