Singrauli News: नगर निगम की आयुक्त सविता प्रधान ने निगम के विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में शहर के समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
आयुक्त श्रीमती प्रधान ने निर्देशित किया कि जल गंगा अभियान के अंतर्गत सभी कार्यों की निविदाएं आगामी दो दिनों में जारी की जाएं। साथ ही जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन के माध्यम से जल आपूर्ति नहीं हो रही है, वहां की सूची तैयार कर वैकल्पिक जल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। गैस पाइपलाइन परियोजना की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने संबंधित ठेकेदार से स्पष्ट समयसीमा प्राप्त करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि घरों में गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने और गैस आपूर्ति शुरू करने की तिथि तय कर शीघ्र कार्य पूर्ण किया जाए। स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए आयुक्त ने कलेक्ट्रेट, जिपं एवं ननि परिसर के शौचालयों को आगामी 15 दिनों में ओडीएफ प्लस-प्लस मानकों के अनुरूप विकसित करने के निर्देशित किया।
साथ ही पीएम आवास योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में 500 आवासों की योजना तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा। बैठक में उपायुक्त आरपी बैस, कार्यपालन यंत्री संतोष पांडेय, स्वास्थ्य अधिकारी बालगोविंद चतुर्वेदी सहित सभी सहायक यंत्री एवं उपयंत्री मौजूद रहे।
ये भी पढ़े-