UP News: घास काटने गई महिला की करंट से मौत

UP News: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के डंगहरिया गांव निवासी उर्मिला देवी (36) पत्नी पवन पटेल का रविवार की शाम में खेत में काम करते समय करंट लगने से मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार उर्मिला रूपापुर खेत में शाम को घास काटने गई थी। ग्रामीणों ने बताया

कि मवेशियों से फसल को बचाने के लिए फेंसिंग में बैटरी के ऊर्जा से करंट दौड़ाया गया था। उसी समय उर्मिला का हाथ तारों पर पड़ गया और वो करंट की चपेट में आ गई।

जिससे उसकी मौत हो गयी। राहगीरों ने सूचना परिजनों को दी। परिजन महिला को निजी अस्पताल में ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिये शव का दाह-संस्कार कर दिया। मृतक महिला एक पुत्र और तीन पुत्रियों की मां बताई गई।

वहीं चर्चा यह भी रहीं की महिला की मौत करंट से नहीं हार्ट अटैक से हुई है। मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की कोई सूचना पुलिस को नहीं थी।

Singrauli Chitrangi News: 15 साल में खंडहर बना फुलकेस स्कूल भवन, जर्जर दीवारों के बीच पढ़ाई को मजबूर बच्चे

Leave a Comment