आक्रोशित दिखे उपभोक्ता
सरई नगर परिषद के वार्ड-13 में स्थित राशन दुकान की जांच अधिकारी चाहें तो कभी भी कर सकते हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी दुकानों की जांच करने में दिलचस्पी रखते तो यह स्थिति निर्मित नहीं होती। राशन न मिलने से नाराज हितग्राहियों का गुस्सा जितना सेल्समैन को लेकर है, उससे कहीं ज्यादा गुस्सा खाद्य विभाग के अधिकारियों के प्रति देखा गया।
हितग्राहियों का कहना है कि राशन न मिलने की शिकायत कई बार कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी से लेकर जिला खाद्य अधिकारी तक से किये, लेकिन किसी ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और अपने हिस्से के राशन के लिए चक्काजाम करना पड़ा।
कई को महीनों से नहीं मिला राशन
चक्काजाम कर रहे हितग्राहियों में से कई ऐसे हितग्राही थे, जिनको महीनों से राशन नहीं मिला है। हितग्राहियों का कहना है कि सेल्समैन द्वारा पीओएस मशीन में अंगूठे का निशान लगवा लिया गया, लेकिन राशन नहीं दिया गया। कुछ हितग्राहियों का कहना था कि उनके हिस्से का राशन बेच दिया जाता है। जिसकी शिकायत करने के बाद भी सेल्समैन व अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कभी कार्रवाई तक नहीं की जाती है।
लोगों का कहना है कि सरई क्षेत्र के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी चंद्रमणि द्विवेदी कभी दुकानों की जांच नहीं करते हैं। मोबाइल पर शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की जाती है तो मोबाइल फोन तक रिसीव नहीं करते हैं।
ये भी पढ़े-