प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश है Tata Punch EV कार, देखें फीचर्स और कीमत की डिटेल

Tata Punch EV: अगर आप भी इलेक्ट्रिक कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो Tata Punch EV इलेक्ट्रिक कार एक बेस्ट ऑप्शन है। Tata Punch EV इलेक्ट्रिक कार एक ऐसी कार है जिसमें लंबी रेंज, फास्ट चार्जिंग, स्मार्ट फीचर्स और मजबूत सेफ्टी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन मिलता है, जो इसे बजट EV सेगमेंट में एक शानदार विकल्प बनाता है, आइये जानते हैं Tata Punch EV इलेक्ट्रिक कार के बारे में पूरी जानकारी

Tata Punch EV इलेक्ट्रिक कार के प्रीमियम फीचर्स 

Tata Punch EV में कंपनी ने कई एडवांस और प्रीमियम फीचर्स दिए हैं, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे खास इलेक्ट्रिक कारों में से एक बनाते हैं। Punch EV में बड़ा 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, और वायरलेस Android Auto व Apple CarPlay जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं, जिससे ड्राइविंग और भी आरामदायक और आधुनिक हो जाती है। सेफ्टी के मामले में भी यह कार काफी मजबूत है। इसमें एयरबैग, ABS, 360° कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और हाई-बीम अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो ड्राइविंग को सुरक्षित बनाते हैं। साथ ही इसमें रेन सेंसिंग वाइपर, LED हेडलाइट्स और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिससे यह कार और भी स्मार्ट बन जाती है।

Tata Punch EV इलेक्ट्रिक कार की बैटरी और रेंज 

इस कार में 40 kWh तक की बैटरी दी गई है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 468 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है, जबकि रियल लाइफ में लगभग 300–350 किमी तक चलती है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे यह कार केवल 26 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज हो जाती है, जो लंबी दूरी के सफर के लिए काफी उपयोगी है।

Tata Punch EV इलेक्ट्रिक कार की कीमत 

Tata Punch EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹9.69 लाख से ₹9.99 लाख के बीच है, जो टॉप मॉडल के लिए ₹15 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

ये भी पढ़े-

Singrauli Waidhan Bus Stand: चौपाटी परिसर में चार्जिंग के दौरान आग लगने से इलेक्ट्रिक स्कूटी जलकर हुई खाख

Singrauli News: खलिहान में आग लगने से किसान की फसल, घर और बाइक जलकर हुई खाक

Leave a Comment