Bajaj CT 100X: अगर आप भी बाइक खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो Bajaj CT 100X बाइक एक बेस्ट ऑप्शन है। क्यूंकि Bajaj CT 100X एक ऐसी बाइक है जिसमें लंबी रेंज, एनालॉग स्पीडोमीटर,आरामदायक सीट,सिंपल हैंडलिंग,लो मेंटेनेंस कॉस्ट जैसे कई फीचर्स मिलते है, जो इसे two wheeler सेगमेंट में एक शानदार विकल्प बनाता है, आइये जानते हैं Bajaj CT 100X बाइक के बारे में पूरी जानकारी
Bajaj CT 100X बाइक के प्रीमियम फीचर्स
इस बाइक में मजबूत और रफ-टफ डिजाइन के साथ स्टाइलिश फ्रंट विज़र, रबर टैंक पैड और क्रैश गार्ड जैसे एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो न सिर्फ लुक को बेहतर बनाते हैं बल्कि राइडिंग के दौरान सुरक्षा भी बढ़ाते हैं। इसके अलावा बाइक में 170mm का हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और ऑल-टेरेन (मजबूत ग्रिप वाले) टायर मिलते हैं, जिससे खराब सड़कों पर भी आराम से चलाया जा सकता है।
सुविधा के लिहाज से इसमें मोटी और आरामदायक सीट, हैवी-ड्यूटी रियर कैरियर और बेहतर सस्पेंशन (फ्रंट में टेलिस्कोपिक और रियर में SNS) दिया गया है, जो लंबी दूरी पर भी झटकों को कम करता है। इसके साथ ही DRL (Daytime Running Light) और बेसिक लेकिन क्लियर एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है, जो रोजमर्रा के उपयोग को आसान बनाता है।
Bajaj CT 100X बाइक के इंजन और माइलेज के बारे में
इस बाइक में लगभग 100cc (99.27cc) का 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो करीब 8 PS पावर और 8.34 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, जिससे शहर में स्मूद राइडिंग आसान हो जाती है। इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत इसका माइलेज है। Bajaj CT 100X करीब 70 kmpl तक माइलेज दे सकती है, जो इसे कम खर्च वाली बाइक बनाता है।
Bajaj CT 100X बाइक की कीमत
Bajaj CT 100X की शुरुआती कीमत लगभग ₹69,216 (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होती है।
ये भी पढ़े-
Singrauli News: खलिहान में आग लगने से किसान की फसल, घर और बाइक जलकर हुई खाक
प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश है Tata Punch EV कार, देखें फीचर्स और कीमत की डिटेल