Singrauli News: म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा सिंगरौली वृत्त अंतर्गत समाधान योजना अभियान के तहत पात्र बकायादार उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करते हुए बकाया राशि जमा कराने के लिए व्यापक स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत 1 अप्रैल से 49 मुख्यालयों में कुल 259 शिविर आयोजित किये जाना प्रस्तावित है, जिनमें से अब तक 35 शिविर संपन्न किये जा चुके हैं। शिविरों के दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर संबंधित सचिव एवं सरपंचों को पात्र बकायादार उपभोक्ताओं की सूची उपलब्ध करा दी गई है, ताकि स्थानीय स्तर पर समन्वय स्थापित कर उपभोक्ताओं को समाधान योजना का लाभ लेने एवं बकाया राशि जमा करने के लिए प्रेरित किया जा सके। 9 अप्रैल तक की प्रगतिशील उपलब्धियों के अनुसार विभिन्न वितरण केंद्रों में कुल 169 स्टार्टर तार उठाने, 759 विद्युत विच्छेदन, 69 डीटीआर बंद, विद्युत अधिनियम की धारा 138 के अंतर्गत 8 प्रकरण दर्ज, 2 बैंक खाते सीज तथा 128 बकायादार उपभोक्ताओं के परिसरों में कुर्की-जप्ती की कार्यवाही की गई है।
कंपनी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शिविर आयोजित किये जाने के उपरांत भी यदि किसी ग्राम पंचायत क्षेत्र में बकायादार उपभोक्ताओं द्वारा बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाता है, तो ऐसे प्रकरणों में सख्त एवं नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
चक्की का कनेक्शन काट कर मोटर एवं बाईक जप्त
एमपीईबी सिंगरौली ग्रामीण बिजली के बकायादारों के खिलाफ सख्त कदम उठा रहा है। बिजली बिल जमा न करने वाले बकायादारों के कनेक्शन काट कर बिजली आपूर्ति बंद कर दी जा रही है। आज सरई के धुरिया गांव में आयोजित शिविर के बाद जयवीर सिंह के आटा चक्की एवं झारा गांव में एक मोटरसाइकिल जप्त व कनेक्शन काट कर मोटर को जप्त कर कार्रवाई की है। जयवीर पर 16792 रूपये बिजली का बिल बकाया है। झारा के 34 हजार 600 का बिल बकाया है।
ये भी पढ़े-