Singrauli News: अवैध कोयला भंडारण एवं परिवहन पर संयुक्त कार्रवाई, डंफर व जेसीबी जप्त

Singrauli News: सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मोरवा गौरव पांडेय एवं खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनि निरीक्षक अशोक मिश्रा तथा पुलिस थाना मोरवा की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 10/04/2026 को देर रात्रि कार्रवाई की गई।संयुक्त जांच के दौरान एनसीएल परियोजना निगाही खदान के समीप, रेलवे लाइन से लगभग 200 मीटर दूर अवैध रूप से कोयले का भंडारण कर परिवहन किए जाने का मामला सामने आया।

मौके से एक डंफर क्रमांक CG15ED7160 तथा एक जेसीबी (इंजन क्रमांक H00343939) लावारिस अवस्था में जप्त किए गए। टीम को देखकर डंफर एवं जेसीबी के चालक मौके से फरार हो गए जप्त किए गए वाहनों को पुलिस थाना मोरवा में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। वाहन मालिक एवं जेसीबी मालिक की जानकारी आरटीओ विभाग से प्राप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में खनिज सर्वेयर सौरभ चौरसिया, होमगार्ड सैनिक रामसिंह एवं बृजेन्द्र पांडेय भी शामिल रहे। जप्त वाहनों एवं कोयले के संबंध में खनिज नियमों के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े-

Singrauli News: समाधान योजना अभियान में 35 स्थानों पर शिविर आयोजित

Singrauli News: कांग्रेस पार्टी ने नगर पालिक निगम दफ्तर का किया घेराव, विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

Leave a Comment