Singrauli News : बंधौरा में ड्यूटी करने जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत

Singrauli News : जिले की सड़कों पर आए दिन होने वाले सड़क हादसों में कमी नहीं हो रही है। बेलगाम गति से भागते वाहन लोगों के लिए काल बनकर आते हैं। ऐसी ही एक घटना गुरुवार रात को खुटार पुलिस चौकी क्षेत्र के कटौली में सामने आई, जहां पर बाइक सवार युवक हरिओम साकेत (25) निवासी गोरबी पड़ी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक उछलकर सड़क पर गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बीच सड़क पर युवक काफी देर तक पड़ा रहा, उसके बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस युवक को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

वाहन की तलाश में खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

बताया जा रहा है कि युवक बाइक से बंधौरा स्थित कंपनी में ड्यूटी करने के लिए जा रहा था। कटौली के पास जब वह पहुंचा, उसी समय अंधेरे में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर किस वाहन से हुई है, यह रहस्य बना हुआ है। कुछ लोगों का कहना है कि ट्रैक्टर से घटना हुई है। वहीं कुछ कोयला लोड वाहन से टक्कर होना बता रहे हैं। खुटार चौकी पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर वाहन के बारे में जानकारी एकत्र करने में लगी हुई है।

ये भी पढ़े-

Singrauli News: कांग्रेस पार्टी ने नगर पालिक निगम दफ्तर का किया घेराव, विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

Singrauli News: अवैध कोयला भंडारण एवं परिवहन पर संयुक्त कार्रवाई, डंफर व जेसीबी जप्त

Leave a Comment