Beohari Railway Station: ब्योहारी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर खड़ी ट्रेन की बोगी में भड़की आग

Beohari Railway Station: ब्योहारी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के पास साइडिंग में खड़ी ट्रेन की एक बोगी में रविवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग रेलवे ट्रैक मशीन की बोगी में लगी। हालांकि राहत टीम की तत्परता से स्थिति पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के साइडिंग ट्रैक पर खड़ी चार कोच वाली वर्कशॉप कम रेस्ट फॉर ट्रैक मशीन में से एक कोच नंबर ईसीओ 994129 में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी। घटना के समय बोगी के अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। समय पर आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो पास खड़ी अन्य बोगियां भी इसकी चपेट में आ सकती थीं। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी जिया उल हक व ब्योहारी आरपीएफ चौकी प्रभारी गिरीश कुमार मिश्रा के अनुसार घटना के समय ट्रैक स्टाफ कार्य के लिए बाहर गया हुआ था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

ये भी पढ़े-

Singrauli News: छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग के लिए कॉलेजों में जल्द नियुक्त करें काउंसलर

Govt. HSS GIRLS WAIDHAN: संबल कार्डधारी, एससी-एसटी वर्ग की छात्राओं से परीक्षा फार्म भरने के लिए वसूले 1250 रुपए

Leave a Comment