Singer Asha Bhosle: काशी में कैंडल जलाकर दी गई गायिका आशा भोंसले को श्रद्धांजलि

Singer Asha Bhosle: विख्यात पाश्र्व गायिका आशा भोसले के निधन पर काशी में डर्बी शायर क्लब ने पितर कुंडा के प्राचीन कुंड परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शकील अहमद जादूगर ने किया। शाम करीब चार बजे आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने आशा भोसले के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और कैंडल जलाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

 सभा में शकील अहमद जादूगर ने बताया कि आशा भोसले का जन्म 8 दिसंबर 1933 को महान संगीतकार दीनानाथ मंगेशकर के परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के साथ मिलकर भारतीय संगीत जगत में एक स्वर्णिम इतिहास रचा। अपनी मधुर और अनूठी आवाज से उन्होंने न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के श्रोताओं का दिल जीता। उन्होंने कहाकि 92 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कहकर आशा भोसले ने संगीत जगत को अपूरणीय क्षति पहुंचाई है।

क्लब के सभी सदस्यों ने उन्हें शत-शत नमन करते हुए कहाकि उनके द्वारा गाए गए हजारों गीत हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। श्रद्धांजलि सभा में गुफरान अहमद, हैदर मुल्ला, जावेद हुसैन, समीम खान, सैयद दुलारे हुसैन, चिंतित बनारसी, राशिद खान, शकील खान और विक्की यादव आदि रहे।

ये भी पढ़े-

Beohari Railway Station: ब्योहारी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर खड़ी ट्रेन की बोगी में भड़की आग

MP News: पेड़ से टकराकर पलटी कार, 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

Leave a Comment