Singrauli News: झुरही जंगल में चेक प्वाइंट कर्मियों के साथ न्यू मधुवन ढाबा के गुण्डों ने हाथापाई करते हुये मारपीट किया है। चेक प्वाइंट कर्मियों का गुनाह इतना था कि न्यू मधुवन ढाबा के गुण्डों ने एक वाहन चालक को खदेड़ कर मारपीट करने उतारू थे। चालक को चेक प्वाइंट कर्मियों ने बचा दिया। जहां ढाबा के संचालक एवं गुर्गो को नागवार लगा और बाद में वे झुरही पहुंच चेक प्वाइंट कर्मियों के साथ भी मारपीट की है।
जानकारी के अनुसार बरगवां-देवसर मार्ग के झुरही में नाला के पास आरटीओ विक्रम सिंह राठौर के निर्देश एवं चेक प्वाइंट प्रभारी विभा उईके के नेतृत्व में चेक प्वाइंट कर्मियों के द्वारा ओव्हर लोड वाहनों एवं प्रदूषण मानको के उल्लंघन की जांच के साथ वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य बीते दिन सोमवार को किया जा रहा था। इसी दौरान एक वाहन चालक भागते हुये चेक प्वाइंट कर्मियों के पास पहुंच गया और उसने बचाने की गुहार लगाने लगा। उसके पीछे न्यू मधुवन के संचालक व उसके गुर्गे भी पहुंच वाहन चालक के साथ मारपीट करने लगे।
मौके पर मौजूद चेक प्वाइंट कर्मियों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया, किंतु बाद में उक्त ढाबा के संचालक संतोष कुमार साहू व उसके गुर्गे अरविन्द कुमार बैस के साथ बाईक से पहुंच चेक प्वाइंट कर्मियों के साथ भी मारपीट एवं धक्कामुक्की भी करने लगे। वे उस बात पर खफा थे कि चालक के साथ मारपीट करने क्यों नही दिये।
इस घटना के बाद चेक प्वाइंट कर्मियों ने जियावन थाना पहुंच आरोपी संतोष कुमार साहू, अरविन्द कुमार बैस व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया, जहां पुलिस ने उक्त आरोपियों के विरूद्ध बीएनएस की धारा 2023 132, 2023 121(1), 2023 296(बी), 2023 115 (2), 2023 351 (2), 2023 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। वहीं चेक प्वाइंट कर्मियों ने कई बसों एवं हाईवा वाहन की जांच कर रिफ्लेक्टर रेडियम भी लगाया।
ये भी पढ़े-