Singrauli News: बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम और हितग्राही सम्मेलन का आयोजन अटल सामुदायिक भवन बिलौंजी में किया गया। उक्त कार्यक्रम में विधायक द्वय रामनिवास शाह, राजेन्द्र मेश्राम, महापौर रानी अग्रवाल, कलेक्टर गौरव बैनल, ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, पूर्व विधायक रामलल्लू बैस के उपस्थिति में हितग्राही सम्मेलन आयोजित किया गया। हितग्राही सम्मेलन में संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित कराया गया।
समारोह में उपस्थित हितग्राहियों को संबोधित करते हुये सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर नमन करते हुये कहा कि बाबा साहेब का संकल्प था कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को समाज के मुख्यधारा से कैसे जोड़ा जायें। उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक स्तर पर पिछड़े वर्ग के नागरिको के उत्थान में लगा दिया। बाबा साहेब का संविधान हमे समानता का अधिकार देता है और एक जन प्रतिनिधि होने के नाते मेरा कर्तव्य है कि समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी न्याय मिले।
वही देवसर विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब का जीवन केवल एक व्यक्ति की गाथा नही अपितु करोड़ो लोगो के संकल्प और सर्घष का प्रतीक है। शिक्षा पर जोर देते हुयें बाबा साहेब ने कहा था शिक्षा शेरनी का दूध है, जो उसे पियेगा वही दहाड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र में हर बच्चे को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिले, बाबा साहेब को यही सच्ची श्रद्धांजली होगी। उक्त कार्यक्रम के दौरान जिपं सीईओ जगदीश गोमे, अपर कलेक्टर प्रभाशंकर त्रिपाठी, पार्षद संतोष शाह, आशीष बैस, डीईओ एसबी सिंह, डीपीसी आरएल शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।
ये भी पढ़े-
Ambedkar Jayanti Rally: मामूली बात पर कहासुनी के बाद गुस्साए लोगों ने घर में घुसकर पीटा, चार घायल