Singrauli News: हादसे में महिला की मौत, मुआवजे पर डाका, बिचौलियों ने भुनाया 1.60 लाख का चेक, एसपी से लगाई गुहार !

Singrauli News: सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र से धोखाधड़ी और धमकी का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक युवक से 1 लाख 60 हजार की राशि हड़पने का आरोप लगा है। पीडित ने आवेदन देकर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने से वह दहशत में जीने को विवश है। ग्राम पुरवा निवासी राजेन्द्र प्रसाद कोल की माता 9 दिसंबर 2025 को जियावन में सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थी। बात यह मामला आपसी समझौते तक पहुंचा। समझौते के तहत आरोपी पक्ष के बेचूलाल वैश्य द्वारा 1 लाख 60 हजार रुपये का चेक दिया गया था।

आरोप है कि इसी दौरान गांव के अंशु चौबे ने चेक यह कहकर अपने पास ले लिया कि बैंक में जमा करने पर जीएसटी कट जाएगा। इसके बाद छोटेलाल कोल ने नगद राशि दिलाने का भरोसा दिलाया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने आपस में मिलकर चेक वापस लेकर रकम खुद हड़प ली। पीड़ित के मुताबिक जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने साफ इनकार कर दिया।

निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने व राशि वापस कराने की गुहार

यही नहीं गत 13 अप्रैल को जियावन थाने में पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई तो आरोपियों ने रास्ते में उसे रोककर शिकायत की प्रति छीन ली और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने कहा कि जहां जाना है जाओ, हमें पुलिस से डर नहीं है। पीड़ित ने बताया कि उसके माता-पिता दोनों का निधन हो चुका है और वह पूरी तरह असहाय है। उसने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अपनी राशि वापस दिलाने की मांग की है।

ये भी पढ़े-

Srimad Bhagavat Katha के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर लिया आशीर्वाद

जयंत NCL कॉलोनी के तीन सूने आवासों का चोरों ने तोड़ा ताला

Leave a Comment