Coal India Limited ने बदला ड्रेस कोड, कर्मचारियों को मिले मैरून व ब्लैक थीम में 3 ऑप्शन

Coal India लिमिटेड ने अपने कर्मचारियों के लिए यूनिफॉर्म ड्रेस कोड में अहम संशोधन किए हैं। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 490वीं बैठक में इन बदलावों को मंजूरी दी गई, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। नए संशोधन के अनुसार कर्मचारियों को हर साल साढ़े 12 हजार रुपये का एडवांस दिया जाएगा, जिससे वे तीन या उससे अधिक यूनिफॉर्म खरीद सकेंगे।

पहले यह राशि तीन जोड़ी यूनिफॉर्म के लिए निर्धारित थी, अब इसे तीन या अधिक जोड़ी के लिए लागू किया गया है। पहले कर्मचारियों को एडवांस मिलने के एक महीने के भीतर जीएसटी बिल जमा करना अनिवार्य था, लेकिन अब इस समय-सीमा को बढ़ाकर दो महीने कर दिया गया है। यदि तय समय में बिल जमा नहीं किया गया, तो एडवांस राशि वेतन या अन्य देयकों से वसूल की जाएगी। जो कर्मचारी सेवानिवृत्त होने वाले हैं, उन्हें एडवांस प्राप्त होने के दो महीने के भीतर या अंतिम वेतन से पहले (जो पहले हो) बिल जमा करना होगा अन्यथा राशि उनकी अंतिम सैलरी से काटी जाएगी।

ये है पुरुष व महिला कर्मियों का संशोधित ड्रेस कोड

पुरुष कर्मचारी के लिए ग्रे कलर में फॉर्मल शर्ट (3) और ब्लैक कलर का फॉर्मल पैंट (3) तय किया गया है। महिला कर्मचारियों के लिए तीन विकल्प दिये गये हैं जिनमें किसी एक या मिश्रण चुनने की छूट दी गई है।

  • विकल्प 1 वो/मैरून फॉर्मल शर्ट व ब्लैक पैंट
  • विकल्प 2- ग्रे/मैरून कुर्ता-कमीज व ब्लैक सलवार-दुपट्टा
  • विकल्प 3- ग्रे/ मैरुन साड़ी व ब्लैक ब्लाउज
Uniform dress code change in Coal India
Uniform dress code change in Coal India

कौन सा नियम हटा और कौन यथावत ?

पहले जिन कर्मचारियों की सेवा 6 महीने से कम बची होती थी, उन्हें 50 प्रतिशत राशि देने का प्रावधान था, जिसे अब पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यूनिफॉर्म ड्रेस कोड से जुड़े अन्य सभी प्रावधान पूर्व की तरह ही लागू रहेंगे। कुल मिलाकर, कोल इंडिया के इस फैसले से कर्मचारियों को यूनिफॉर्म खरीद में अधिक सुविधा और लचीलापन मिलेगा, साथ ही प्रक्रिया को भी सरल बनाया गया है।

ये भी पढ़े-

जयंत NCL कॉलोनी के तीन सूने आवासों का चोरों ने तोड़ा ताला

Singrauli News: हादसे में महिला की मौत, मुआवजे पर डाका, बिचौलियों ने भुनाया 1.60 लाख का चेक, एसपी से लगाई गुहार !

Leave a Comment