इस क्रम में कक्षा 10वीं में सर्वाधिक 97.2 प्रतिशत अंक छात्र मेत्ता धरन तेजस ने प्रथम स्थान हासिल किया है, जबकि कक्षा 12 वीं में सर्वाधिक दीपल शाह और हर्षित पांडेय ने 97-97 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से अव्वल रहे हैं। इसी प्रकार से दोनों कक्षाओं में प्रथम स्थान हासिल करने वाले स्टूडेंट्स के बाद अन्य स्टूडेंट्स ने भी अच्छे अंक हासिल किये हैं। ऐसे में इन दोनों कक्षाओं के स्टूडेंट्स की इन उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार व विद्यालय बल्कि जिले का नाम भी रोशन हुआ है।
आईसीएसई कक्षा 10वीं के ये रहे टॉप-3 व अन्य टॉपर
आईसीएसई परीक्षा में विद्यालय के छात्र मेत्ता धरन तेजस ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनके बाद द्वितीय स्थान पर रणवीर द्विवेदी और समीर रहे, जिन्होंने 96.96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं, तृतीय स्थान पर श्रेयश जायसवाल ने 95.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी प्रा + मनवाया है।
अन्य टॉपर अभय दुबे ने 94.6 प्रतिशत, परमानंद दुबे ने 94.4 प्रतिशत, सोनिका सिंह ने 93.8 प्रतिशत, शुभांशु देव सिंह ने 93.4 प्रतिशत, सत्यन कुशवाहा ने 93 प्रतिशत, सोनम शर्मा ने 92.6 प्रतिशत, रितु जायसवाल ने 91.6 प्रतिशत, शिवम कुमार पांडेय ने 91 प्रतिशत, अंबु उपाध्याय ने 90.8 प्रतिशत, रितेश सिंह ने 90.8 प्रतिशत, शिथम प्रिय गोस्वामी ने 90.8 प्रतिशत, प्रवीण कुमार द्विवेदी ने 90.4 प्रतिशत और वृत्ता शुक्ला ने 90.4 प्रतिशत अंक हासिल किये।
आईएससी- कक्षा 12वीं के ये रहे टॉप-3 व अन्य टॉपर
आईएससी परीक्षा में विद्यालय के दीपल शाह और हर्षित पांडेय ने 97-97 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनके बाद द्वितीय स्थान पर ज्योति पांडेय ने 95.75 प्रतिशत अंक अर्जित किए, जबकि तृतीय स्थान पर शिफा अरशद ने 94.75 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
अन्य टॉपर – शक्तिदेव पांडेय ने 94.25 प्रतिशत, अरहम सिद्धीकी ने 94 प्रतिशत, अंक श्रीवास्तव ने 93.75 प्रतिशत, प्रियंका यादव ने 93.75 प्रतिशत, ऋषभ यादव ने 93.75 प्रतिशत, पूजा कुमार शाह ने 93.5 प्रतिशत, इशिता वर्मा ने 93.25 प्रतिशत, अमर ज्योति सिंह ने 93 प्रतिशत, दीपिका सिंह ने 93 प्रतिशत, अभिषेक कुमार गुप्ता ने 92.75 प्रतिशत, अमर गुप्ता ने 91.75 प्रतिशत, यश मयंक ने 91.75 प्रतिशत, आदर्श कुमार द्विवेदी ने 90.75 प्रतिशत, अर्पिता पांडेय ने 90.5 प्रतिशत, प्रिंस कुमार शाह ने 90.5 प्रतिशत, विजय कुमार शाह ने 90.5 प्रतिशत, अमरेश कुमार शाह ने 90.25 प्रतिशत, स्नेहा सिंह ने 90.25 प्रतिशत, अभिजीत तिवारी ने 90 प्रतिशत और रिद्धिमा सिंह ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
शिक्षकों और अभिभावकों का अहम योगदान
विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर पुष्पा ने इस उपलब्धि पर सभी छात्रों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल छात्रों की मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग एवं आशीर्वाद का भी प्रतिफल है। उन्होंने आगे कहाकि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि छात्रों का सर्वांगीण विकास करना है, जिससे वे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकें।
ये भी पढ़े-
Singrauli News : करंट लगने से विद्युत कर्मी की मौत, खंभे से गिरकर हुआ हादसा
Bargi Dam Accident: बरगी में क्रूज डूबा 30 लोग थे सवार, 4 लोगो की हुई मौत, 8 लापता