Bandhora Plant में श्रमिक की संदिग्ध मौत, पुलिस कर रही जांच

Bandhora Plant: बंधौरा पुलिस चौकी स्थित महान एनर्जेन पावर प्लांट में गुरुवार को एक श्रमिक की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा तैयार कर पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर गई है।
बताया जा रहा है कि श्रमिक दिनेश जायसवाल पिता सच्चिदानंद जायसवाल प्लांट के अंदर काम करता था। गुरुवार को वह मृत मिला, जिसके बाद प्लांट के अंदर हड़कंप मच गया। श्रमिक की मौत किस वजह से हुई है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि श्रमिक की मौत किस कारण से हुई है?
ये भी पढ़े-

Leave a Comment