Online Admission In Colleges: कॉलेजों में ऑनलाइन प्रवेश को लेकर समय सारणी जारी

Online Admission In Colleges: शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने समय सारणी जारी कर दी है। जिसमें अनुसार स्नातक की 1 से 15 और स्नातकोत्तर की 2 से 15 मई तक प्रथम चरण की ऑनलाइन पंजीयन आवेदन की प्रक्रिया पूरी होगी। दस्तावेजों का सत्यापन स्नातक के लिए 2 से 16 और स्नातकोत्तर का 4 से 16 मई तक किया जाएगा।

प्रथम चरण में स्नातक में सीट आवंटन 20 मई और स्नातकोत्तर में 21 मई को होगा। वहीं स्नातक के अभ्यर्थी 20 से 26 व स्नातकोत्तर के 21 से 26 मई के बीच तरह शुल्क जमा कर सकेंगे। इसी स्नातक एवं स्नातकोत्तर की दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया में यही सब गतिविधियां 28 मई से 13 जून के बीच पूरी की जाएंगी। इसी तरह स्नातक और स्नातकोत्तर में कॉलेज लेवल काउंसलिंग राउंड की प्रवेश प्रक्रिया 15 से 30 जून के बीच पूरी की जानी है।

ये भी पढ़े-

St. Joseph’s School से 10वीं के तेजस, 12वीं के दीपल-हर्षित बने संयुक्त टॉपर

Singrauli News: सिंगरौली जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आज से 2133 प्रगणक शुरु करेंगे मकानों की गणना, 34 तरह के प्रश्न हैं शामिल

Leave a Comment