Singrauli News: सिंगरौली जिले की स्थापना की 18वीं वर्षगांठ एवं नगर निगम के स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 24 मई से प्रारंभ होने वाले सिंगरौली महोत्सव एवं नगर गौरव दिवस का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित राजमाता चून कुमारी स्टेडियम बैढ़न में किया जाएगा।
कलेक्टर गौरव बैनल द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार इस आयोजन के संपूर्ण समन्वय के लिए जिपं सीईओ को नोडल अधिकारी एवं सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ बॉलीवुड नाइट, स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियाँ और कवि सम्मेलन जैसे प्रमुख आकर्षण होंगे।
इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन द्वारा प्रदर्शनी और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने कार्यक्रम की सुचारू व्यवस्था के लिए पृथक-पृथक समितियों का गठन कर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। सभी समितियों को निर्देशित किया गया है कि वे 11 मई तक अपनी विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर अनुमोदन प्राप्त करें, ताकि समय रहते समस्त तैयारियाँ पूर्ण की जा सकें।
ये भी पढ़े-