Waidhan News: गड्ढों में तब्दील हो गई है बैढ़न शहर की सड़कें

Waidhan News: वैढ़न के बीचों-बीच स्थित ताली मोहल्ला की सड़कें गड्ढे में तब्दील हो चुकी हैं। शारदा लॉज के पीछे से लेकर थाना रोड को जोड़ने वाली सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण परेशानी का कारण बन गई हैं।

बारिश होने के बाद सड़क में निकल आए गड्ढे कीचड़ से पट जा रहे हैं, जिसमें से होकर लोग आवागमन कर रहे हैं, लेकिन लोगों की समस्या निराकृत नहीं की जा रही है। जिसके कारण स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। लोगों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहाकि ताली में पहले से ही नाली नहीं बनाई गई थी, जिसके कारण नाली का पानी ओवर फ्लो होकर सड़क पर चला आता था।

बारिश होने पर नरकीय स्थिति बन जाती थी। काफी मशक्कत के बाद सड़क का निर्माण कराया गया था। गुणवत्ताविहीन निर्माण होने के कारण सड़क कुछ ही माह में टूट कर गड्ढे में बदल गई। धीरे-धीरे क्षेत्र की सारी सड़कें टूट गईं, जिसमें होकर चलना कठिन रहता है।

गड्डे बचाने के प्रयास में हो रहे हादसे

रहवासियों ने बताया कि दोपहिया वाहन चालक गड्ढे बचाने के प्रयास में कई बार हादसा कर बैठते है। जिसमें छोटे बच्चों को भी चोटें आ जाती हैं, जिसके कारण मारपीट की स्थिति बन जाती है। इस समस्या के बारे में स्थानीय पार्षद समेत अन्य नेताओं से भी बताया गया। यही नहीं नगर निगम के लोगों को भी जानकारी दी जा चुकी है कि ताली क्षेत्र की सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, लेकिन किसी ने अभी तक इन सड़कों की मरम्मत कराने की पहल नहीं की है।

ये भी पढ़े-

Singrauli News: नगर गौरव दिवस को लेकर तैयारियाँ तेज,गठित हुई टीम 

Singrauli News: डीपीओ एवं सीएमएचओ ने संयुक्त रूप से किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण

Leave a Comment