कैंप प्रतिदिन शाम पांच से सात बजे तक कॉलेज के बास्केटबॉल कोर्ट पर आयोजित होगा। इसमें स्कूल से कॉलेज स्तर तक की छात्राएं निःशुल्क भाग ले सकेंगी। कॉलेज के खेल विभाग ने शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के साथ अभिभावकों से छात्राओं को कैंप में सहभागी बनाने की अपील की है, ताकि वे बास्केटबॉल की बारीकियां सीखकर इसमें करियर बनाने के साथ सेना, पुलिस आदि में भर्ती के लिहाज से अपने फिटनेस के स्तर को बेहतर कर सकें।
शारीरिक व मानसिक विकास करना आयोजन का उद्देश्य
इस समर कैंप का उद्देश्य छात्राओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना तथा उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहित करना है। कैंप के दौरान खिलाड़ियों को बास्केटबॉल की मूलभूत तकनीक जैसे डिबलिंग, शूटिंग और पासिंग का प्रशिक्षण देने के साथ फिटनेस, टीम वर्क, खेल भावना पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कैंप में सहभागी होने की इच्छुक छात्राएं कॉलेज के खेल विभाग में संपर्क कर सकती है।
बेहतर खिलाडी बनने का अवसर देगा समर कैंप
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से आयोजित यह कैंप प्रतिभागियों के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होगा और उन्हें भविष्य में बेहतर खिलाड़ी बनने का अवसर प्रदान करेगा।
महाविद्यालय प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि अधिक से अधिक छात्राएं इस समर कैंप में भाग लें और खेल के माध्यम से अपने स्वास्थ्य, आत्मविश्वास एवं कौशल को विकसित करें। अभिभावकों से भी अनुरोध किया गया है कि वे अपनी बेटियों को इस अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करें।
ये भी पढ़े-
Singrauli News: डीपीओ एवं सीएमएचओ ने संयुक्त रूप से किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण
Waidhan News: गड्ढों में तब्दील हो गई है बैढ़न शहर की सड़कें