Government Girls College Waidhan: कन्या कॉलेज वैढ़न की छात्राओं ने सीखे वीडियो एडिटिंग व कंटेंट क्रिएशन के गुण 

Government Girls College Waidhan: शासकीय कन्या महाविद्यालय वैढ़न में ओलंपिक वैल्यू क्लब सिंगरौली के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय वीडियो एडिटिंग एवं कंटेंट क्रिएशन कार्यशाला का मंगलवार को समापन हो गया।

दो दिवसीय कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को डिजिटल मीडिया, वीडियो निर्माण एवं कंटेंट क्रिएशन की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना था, जिससे वे भविष्य में स्वरोजगार और करियर के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। कार्यशाला के दौरान विषय विशेषज्ञ डॉ. राहुल सनावा द्वारा वीडियो शूटिंग, एडिटिंग, स्क्रिप्टिंग, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के उपयोग तथा प्रभावी कंटेंट निर्माण के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी गई।

कॉलेज के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. उमाकांत सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सीखी गई तकनीकों का अभ्यास भी किया। कार्यशाला के समापन अवसर पर प्रतिभागियों को कन्या महाविद्यालय की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

सीखे गए कौशल का उपयोग करने किया प्रेरित

महाविद्यालय के शिक्षकों ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना की और उन्हें भविष्य में इस कौशल का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में भाग लेने वाली छात्राओं में कृष्णावती कुशवाहा, रेशमा, कोमल, शांति, शालू पांडेय, सपना, सुहानी, बसमती, अनुराधा, वर्षा एवं आकांक्षा शामिल थीं। डॉ. उमाकांत सिंह ने बताया कि कार्यशाला छात्राओं के कौशल विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।

ये भी पढ़े-

Waidhan News: गड्ढों में तब्दील हो गई है बैढ़न शहर की सड़कें

Basketball Summer Camp: एक माह के बास्केटबॉल समर कैंप की कन्या कॉलेज में हुई शुरुआत

Leave a Comment