गेवरा के पूर्व GM Arun Kumar Tyagi का सड़क हादसे में निधन

 GM Arun Kumar Tyagi : कोल इंडिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। SECL की गेवरा परियोजना के पूर्व महाप्रबंधक अरुण कुमार त्यागी का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे श्री त्यागी अपनी कार से गेवरा से सिंगरौली के लिए रवाना हुए थे। एनएच 130 चोटिया मार्ग पर उनकी कार की टक्कर एक पार्सल वाहन से हो गई। हादसे के बाद उन्हें तत्काल अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहाँ तड़के करीब 3 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

​बताते चलें कि अरुण कुमार त्यागी का प्रमोशन एनसीएल के निदेशक तकनीकी (डीटी) के पद पर हुआ था। वे नई जिम्मेदारी संभालने के लिए ही सिंगरौली आ रहे थे, लेकिन रास्ते में ही नियति ने उन्हें छीन लिया। इस खबर के बाद से एनसीएल, एसईसीएल के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है।ये

ये भी पढ़े-

Singrauli News: महाबीर कोल वॉशरी ने मोड़ दिया नाले का रुख स्थानीय बाशिंदों के घर, कुओं में भरा गंदा पानी

Waidhan Model Road: शुरू हुआ मॉडल रोड का निर्माण कार्य

Leave a Comment