National Technology Day: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में मनाया गया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस

National Technology Day: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय राजनारायण स्मृति अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय वैढ़न में सोमवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया गया। कॉले के श्रृंगी ऋषि सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी प्राचार्य एवं भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉक्टर चंद्रप्रभा वर्मा व मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. प्रदीप द्विवेदी उपस्थित रहे।

आज ही के दिन 11 मई 1998 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारत ने पोखरण परमाणु परीक्षण (ऑपेरशन शक्ति) कर विश्व पटल पर समर्थ भारत, सक्षम भारत का परचम लहराया था।

कार्यक्रम में प्रौद्योगिकी के महत्व को छात्र-छात्राओं से साझा करने के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठन अमित कुमार झा द्वारा बताया गया कि प्रौद्योगिकी से ही किसी राष्ट्र का विकास संभव है। ऐसे में आवश्यकता है कि हम अपने तकनीकी में सुधार करें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

ये भी पढ़े-

सेप्टीसीमिया के खतरे से जूझती महिला को Air Ambulance से भेजा गया एम्स भोपाल

Singrauli News: दूरदराज से पीने का पानी ढोकर लाने को मजबूर हैं क्योंटली के रहवासी

Leave a Comment