Singrauli News: सिंगरौली विकास प्राधिकरण को लेकर चल रही अटकलों के बीच मंगलवार देर रात मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने बड़ा आदेश जारी कर दिया। शासन ने पूर्व में जारी आदेश में संशोधन करते हुए दिलीप शाह की नियुक्ति निरस्त कर भाजपा नेता वीरेन्द्र गोयल को सिंगरौली विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार शासन ने पूर्व आदेश में मौजूद खामियों को दूर करते हुए नया आदेश जारी किया है। नए आदेश में स्पष्ट रूप से वीरेन्द्र गोयल को सिंगरौली विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं पहले जारी आदेश, जिसमें दिलीप शाह को कार्यभार ग्रहण करने तक अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, उसे तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया।
मंगलवार देर रात आदेश जारी होने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया। लंबे समय से नियुक्ति को लेकर उठ रहे सवालों और विरोधियों की ओर से की जा रही बयानबाजी पर भी अब विराम लग गया है। शासन के आधिकारिक आदेश के सामने आने के बाद वीरेन्द्र गोयल समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया।
गौरतलब है कि बीते दिनों वीरेन्द्र गोयल की नियुक्ति को लेकर पत्र वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि अब शासन द्वारा जारी आधिकारिक आदेश ने स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। आदेश जिला प्रशासन समेत संबंधित विभागों को पत्र भेजे गए हैं।
ये भी पढ़े-
Singrauli News: 4 किमी दूर जाना पड़ता है राशन लेने, सीईओ को ग्रामीणों ने सुनाई अपनी पीड़ा