Singrauli News: अजंता राधा ओबी कंपनी पर श्रम कानून उल्लंघन के गंभीर आरोप, 12 घंटे ड्यूटी के बाद भी 8 घंटे का भुगतान

Singrauli News: गोरबी स्थित अजंता राधा कंपनी (Ajanta Radha Company) एक बार फिर श्रमिक शोषण के गंभीर आरोपों को लेकर सुर्खियों में है। सूत्रों के अनुसार कंपनी पर आरोप है कि सुरक्षा कर्मियों एवं कैंटीन कर्मचारियों से प्रतिदिन 12 घंटे तक लगातार काम कराया जा रहा है, जबकि भुगतान केवल 8 घंटे और 26 दिन का ही किया जाता है।
आज कलेक्टर के निर्देश पर जांच अधिकारी के जांच दौरान कंपनी के कार्यप्रणाली एवं श्रमिको के साथ किये जा रहे आर्थिक शोषण की पोल खुल गई। कर्मचारियों का कहना है कि उनसे पूरे 30 दिन काम लिया जाता है, लेकिन वेतन नियमों के विपरीत दिया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा गार्ड और कैंटीन कर्मचारियों को मात्र 12 हजार रुपए वेतन देकर लंबी ड्यूटी कराई जा रही है।
श्रमिकों का आरोप है कि ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया जाता और श्रम कानूनों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। कर्मचारियों को न तो नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है और न ही वेतन स्लिप उपलब्ध कराई जाती है। इतना ही नहीं  बोनस जैसी अनिवार्य सुविधाओं से भी कर्मचारियों को वंचित रखा गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर प्रभारी श्रम प्राधिकारी निरीक्षक नवनीत मिश्रा गोरबी स्थित कंपनी पहुंचे और जांच कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि प्रारंभिक जांच में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। श्रम विभाग अब दस्तावेजों की जांच कर कर्मचारियों के बयान भी दर्ज कर रहा है। हालांकि इस मामले में निरीक्षण करने गये अधिकारी ने फिलहाल जानकारी देने से कतराते रहे।

स्थानीय बेरोजगारों को नही मिल रहा रोजगार

आरोप है कि एनसीएल परियोजना ब्लॉक बी गोरबी के अजंता राधा ओबी कंपनी में स्थानीय बेरोजगार युवको को रोजगार नही मिल रहा है। जिसको लेकर आये दिन हड़ताल जैसे स्थिति बनी रहती है, यहां तक कि रोजगार की मांग करने वाले कई युवको पर अपराध भी पंजीबद्ध हो चुका है। यहां बताते चले कि उक्त कंपनी पर पूर्व मे ंपदस्थ पुलिस अधीक्षक काफी मेहरवान थे। यह बात जगजाहिर है। आरोप लग रहा है कि पूर्व एसपी के मेहरवानी के चलते कंपनी के कर्ताधर्ता का मनोबल बढ़ा हुआ है। इसीलिए स्थानीय बेरोजगारों को तरजीह नही दी जा रही है।
ये भी पढ़े-

Leave a Comment