Kalbelia Dance Program In Singrauli: जैसलमेर का मजा अब सिंगरौली में, चन्दन ग्लोबल रिसॉर्ट में होगा भव्य कालबेलिया डांस कार्यक्रम

Kalbelia Dance Program In Singrauli: अब राजस्थान के जैसलमेर की रंगीन संस्कृति और प्रसिद्ध कालबेलिया डांस का आनंद सिंगरौली में भी देखने को मिलेगा। बैढ़न स्थित चन्दन ग्लोबल रिसॉर्ट एंड वाटर पार्क में 9 मई से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में राजस्थान के लोक कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

राजस्थानी लोक संस्कृति की दिखेगी झलक

कार्यक्रम में पारंपरिक राजस्थानी संगीत, रंग-बिरंगे परिधान और कालबेलिया नृत्य मुख्य आकर्षण रहेंगे। आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम को जैसलमेर की तर्ज पर तैयार किया गया है, ताकि लोग रेगिस्तानी संस्कृति और लोक कला का भरपूर आनंद उठा सकें।

स्विमिंग पूल, भोजन और मनोरंजन की व्यवस्था

आयोजन प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से शुरू होगा। इसमें शामिल होने वाले लोगों के लिए स्विमिंग पूल में स्नान, स्वादिष्ट भोजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम की विशेष व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम का शुल्क प्रति व्यक्ति 1500 रुपये निर्धारित किया गया है।

बैढ़न में आयोजन स्थल

चन्दन ग्लोबल रिसॉर्ट एंड वाटर पार्क बैढ़न (Chandan Global Resort & Water Park Waidhan) से लगभग 4 किलोमीटर दूर, होटल टाइगर इन के सामने जमुआ मोड़ के पास स्थित है। कार्यक्रम को लेकर युवाओं और परिवारों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

बुकिंग के लिए जारी किया गया संपर्क नंबर

आयोजकों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सांस्कृतिक संध्या का आनंद लेने की अपील की है। कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी और बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर 9926395243 जारी किया गया है।

ये भी पढ़े-

Singrauli News: मैदानी इलाकों में शुरू हुआ तेंदूपत्ता तुड़ान, पहाड़ी क्षेत्रों में रफ्तार धीमी

Leave a Comment