Singrauli News : महिला का अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी पकड़ाया,एक साल से कर रहा था ब्लैकमेल

Singrauli News : महिला का अश्लील वीडियो बनाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म कर उसे ब्लैकमेल करने वाले एक युवक को नवानगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी दिवेंद्र उर्फ देवेंद्र शाह पिता बिंदु प्रसाद शाह (32) निवासी घोरौली कलां पिछले एक साल से महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। महिला जब उसकी बात मानने से इनकार करती तो वह उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देता था। आरोपी की धमकी से डरी-सहमी महिला एक साल से युवक के अत्याचार को बर्दाश्त कर रही थी। महिला से जब अत्याचार नहीं सहा गया तो वह शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची। महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

कई बार किया दुष्कर्म

पुलिस की मानें तो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी युवक ने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया है। एसपी शियाज केएम, एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देश पर की गई कार्रवाई में थाना प्रभारी अनिल पटेल, चांदनी सिंह, अजीत सिंह, बृजेंद्र यादव, विकास मौर्य, विकास तोमर और अमृत राजपूत शामिल थे।

जेल पहुंच गया आरोपी

आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने महिला का जो अश्लील अपने मोबाइल पर बनाया था. उसे महिला के जान-पहचान एक-दो लोगों के पास भेज भी दिया था। नवानगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी युवक के मोबाइल को जब्त कर पुलिस उसकी जांच कर रही है। पुलिस उनका भी पता लगा रही है, जिन लोगों के मोबाइल पर महिला का अश्लील वीडियो भेजा गया है।

Singrauli News : 12वीं पास करने वाले जिले के 1302 विद्यार्थियों को मिलेगा लैपटॉप

Leave a Comment