Singrauli News : गंभीर मरीजों के लिए जीवनदायिनी बनी पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा: सिंगरौली से एयर एम्बुलेंस के जरिए AIIMS भोपाल पहुंचीं लीलावती गुप्ता

Singrauli News : प्रदेश के गंभीर मरीजों को त्वरित और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता धरातल पर नजर आ रही है। इसी कड़ी में मंगलवार 19 मई को सिंगरौली जिले के देवसर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरई निवासी लीलावती गुप्ता को बेहतर इलाज के लिए मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल भेजा गया।

लीलावती गुप्ता पिछले कुछ समय से ट्रॉमा सेंटर वैढ़न में उपचाराधीन थीं और उनकी बेहद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत उच्च स्तरीय चिकित्सा केंद्र रेफर करने की सलाह दी थी। मामला संज्ञान में आते ही देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम की पहल पर कलेक्टर गौरव बैनल ने तत्परता दिखाई। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को समझते हुए व्यक्तिगत रूप से रुचि ली और बिना समय गंवाए पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा का लाभ मरीज को दिलाने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह के साथ त्वरित समन्वय स्थापित किया।

कलेक्टर के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और उनकी मेडिकल टीम ने सक्रियता दिखाते हुए बेहद कम समय में जरूरी स्वास्थ्य अनुमतियां तैयार कीं, जिससे राज्य स्तर से लेकर स्थानीय स्तर तक की सभी प्रशासनिक मंजूरियां चंद घंटों के भीतर सुनिश्चित कराई जा सकीं।

Singrauli Road Accident News : माड़ा-बंधौरा खूनी रोड पर फिर हुआ हादसा, युवक की हुई दर्दनाक मौत

Leave a Comment