Singrauli News: जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत कमिश्नर रीवा ने हर्रई तालाब में किया श्रमदान

Singrauli News: जल संरक्षण एवं पारंपरिक जल स्रोतों के संवर्धन के उद्देश्य से संचालित “जल गंगा संवर्धन अभियान” अंतर्गत आज हर्रई तालाब में कलश यात्रा, कलश पूजन एवं जल अभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रीवा संभाग के कमिश्नर श्री बीएस जामोद ने विधिवत पूजन-अर्चन कर श्रमदान किया तथा जल संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणजनों की सहभागिता से हर्रई तालाब में जल अभिषेक किया गया। इसके उपरांत तालाब परिसर में साफ-सफाई एवं श्रमदान कर जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर कमिश्नर रीवा ने अपने संबोधन में कहा कि जल ही जीवन का आधार है और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल स्रोतों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान केवल शासकीय कार्यक्रम नहीं बल्कि जनभागीदारी का अभियान है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने सभी से जल बचाने, तालाबों एवं पारंपरिक जल संरचनाओं के संरक्षण तथा पर्यावरण संवर्धन के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आगामी 25 जून को गंगा दशहरा के अवसर पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय जल संरक्षण समारोह में सभी नागरिक अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें तथा जल संरक्षण जैसे पुनीत कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

कार्यक्रम में आईजी रीवा गौरव राजपूत, कलेक्टर गौरव बैनल, पुलिस अधीक्षक सियाज के.एम, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे, अपर कलेक्टर पीएस त्रिपाठी, जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक श्री प्रवीण पाठक ने भी श्रमदानकर जल सरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर नगर निगम के कार्यपालन यंत्री संतोष पाण्डेय, सहायक यंत्री अभय राज सिंह, उपयंत्री अनुज सिंह ,जिला समन्वयक श्री राजकुमार विश्वकर्मा, विकासखंड समन्वयक श्री प्रभुदयाल दाहिया एवं श्री विश्वनाथ रैदास सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सहित जिला प्रशासन एवं म.प्र. जन अभियान परिषद सिंगरौली की प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों, सीएमसीएलडीपी छात्र एवं परामर्शदाता उपस्थित रहे।

Leave a Comment