Singrauli News: शासकीय आई.टी.आई. सिंगरौली में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 72 अभ्यर्थियों का चयन

Singrauli News: युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय आई.टी.आई. सिंगरौली में 9 जून 2026 को एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव में एमआरएफ टायर गोवा द्वारा प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

इस अवसर पर कुल 79 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। कंपनी द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार की प्रक्रिया के उपरांत 72 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया।

संस्था के प्राचार्य श्री श्यामलाल ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे रोजगारोन्मुखी आयोजन युवाओं को उद्योगों से जोड़ने तथा उनके कौशल को रोजगार में परिवर्तित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्लेसमेंट ड्राइव के सफल आयोजन में कंपनी के एचआर प्रतिनिधियों, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी (टीपीओ) श्री ओ.पी. वैश्य सहित संस्था के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। चयनित अभ्यर्थियों ने इस अवसर के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संस्था एवं कंपनी के प्रति आभार जताया।

Singrauli News: नगर निगम आयुक्त ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Leave a Comment